{"_id":"6a666f8418eea616600f5894","slug":"hsgpc-to-arrive-today-to-handle-miri-piri-services-administration-on-high-alert-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-158395-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आज मीरी-पीरी की सेवा संभालने पहुंचेगी एचएसजीपीसी, प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आज मीरी-पीरी की सेवा संभालने पहुंचेगी एचएसजीपीसी, प्रशासन सतर्क
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं संस्थान की सेवा हस्तांतरित करने के लिए दिया गया 72 घंटे का अल्टीमेटम रविवार को समाप्त हो गया।
सोमवार को एचएसजीपीसी की कार्यकारिणी मीरी-पीरी परिसर पहुंचकर संस्थान की सेवा अपने हाथों में लेने की तैयारी में है। दूसरी ओर इसी मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की खंडपीठ में एसजीपीसी की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई भी सोमवार को होनी है। ऐसे में पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन, संगत और दोनों कमेटियों की नजरें टिकी हुई हैं।
संभावित तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शांति बनाए रखने के लिए एचएसजीपीसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मीरी-पीरी परिसर में मजिस्ट्रेट नियुक्त करने तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संस्थान की सेवा संभालने की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में संपन्न होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन को पहले से सभी आवश्यक इंतजाम करने के लिए उनकी ओर से पत्र लिखा जा चुका है, वहीं जिला प्रशासन भी इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए अलर्ट मोड में आ गया है। दोनों कमेटियों के पदाधिकारियों और समर्थकों के मीरी-पीरी परिसर पहुंचने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।