फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   House meeting settled amid objections, opposition told Khanapurti

Kurukshetra News: आपत्तियों के बीच निपटी हाउस की बैठक, विपक्षियों ने बताई खानापूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
House meeting settled amid objections, opposition told Khanapurti
शाहाबाद। पत्रकारों से बातचीत करते विपक्षी पार्षद।
शाहाबाद। नगरपालिका कार्यालय में शुक्रवार को हाउस की बैठक हुई, जिसमें माजरी मोहल्ला और हुड्डा स्थित कम्युनिटी सेंटर के जीर्णोद्धार जल्द करवाने, बाढ़ के दौरान खराब हुई सड़कों और नालियों को तुरंत दुरुस्त करवाने, पार्षदों के घरों अथवा गलियों के बाहर साइन बोर्ड लगवाने और सभी 19 वार्डों में स्ट्रीट लाइटों को तुरंत दुरुस्त करवाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। हालांकि बैठक के बाद विपक्ष के पार्षदों ने कुछ आपत्ति भी जताई तो वहीं सचिव बम्बूल सिंह ने बताया कि आने वाले 2-3 महीनों में बैठक में चर्चा किए गए सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जहां आरती गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, निशा ठकराल, नीरज मट्टू, हीरा लाल, ईशु सचदेवा, राजेश उप्पल, जसबीर सैनी, प्रवीण शर्मा लक्की एवं जगतार सिंह तारा उपस्थित रहे, वहीं नपा उप-प्रधान भाविका क्वात्रा और पार्षद अमित सिंघल सहित महिला पार्षद रितू शर्मा बैठक में अनुपस्थित रही।
विज्ञापन



बैठक से बाहर आते ही विपक्षी पार्षदों ने उठाए सवाल
हालांकि बैठक शांतिपूर्ण ढंग से हुई, लेकिन बाहर आने के बाद पार्षद सुनील बतरा, विजय कलसी, अमृत लाल एवं पंकज सिंगला के साथ पार्षद प्रतिनिधि अजय तुषार एवं सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन प्रभजीत सिंह तनेजा ने पत्रकार वार्ता की, जिसमें बताया कि एजेंडे में दर्शाए गए किसी भी बिंदु पर बातचीत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पार्षद ने आरोप लगाते हुए बताया कि विधायक रामकरण ने बैठक में आते ही पार्षदों को धमकाना शुरू कर दिया। सिंगला ने बताया कि करीब एक साल पहले किशनगढ़ रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और जब पूर्व नपा प्रधान हरीश क्वात्रा और विपक्षी पार्षदों ने बिना टेंडर के शुरू हुई इस सड़क का विरोध किया था तो तब नपा प्रधान गुलशन क्वात्रा ने मीडिया में यह कहा था कि नगरपालिका इस सड़क का निर्माण नहीं करवा रही है और विधायक अपने निजी कोष से इस सड़क का निर्माण करवा रहे हैं, लेकिन आज हुई नपा हाउस बैठक में विधायक ने उस सड़क की नगरपालिका द्वारा पेमेंट करने की बात दोहराई है, जिसका विपक्षी पार्षद विरोध करते हैं।


अधिकारियों को लिखेंगे पत्र
विपक्षी पार्षदों ने कहा कि वह इस संदर्भ में डीएमसी और नगरपालिका सचिव को भी पत्र लिखेंगे और अगर नगरपालिका इसकी पेमेंट करेगी तो उसका विरोध करेंगे। पार्षद नवनीत कौर और कुसम रानी ने बताया कि पार्षदों की हाजिरी लगवाने और चाय पानी पिलाने के बाद बैठक को खत्म कर दिया गया।


हाउस से समाप्त हो विपक्षी शब्द : गुलशन क्वात्रा
नगरपालिका प्रधान गुलशन क्वात्रा ने कहा कि नगरपालिका में सभी पार्षद जनता के चुने हुए हैं और विपक्षी पार्षद भी शहर के विकास के लिए ही कार्यरत होने चाहिए। इसलिए पार्षद अपने नाम के आगे से विपक्षी शब्द हटाकर अपने वार्ड में विकास कार्यों को करवाने में जोर दें।



विधायक बाेले, आरोप आधारहीन
विधायक रामकरण काला ने पार्षद द्वारा धमकाने के लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि ये आरोप निराधार हैं। उन्होंने तो पार्षदों को जनता के काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर पार्षद जनता का काम नहीं करेंगे तो उनके पास काम करवाने के लिए और भी लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed