फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Honorary Secretary of Kurukshetra Development Board Upendra Singhal took over

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने संभाला पदभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Honorary Secretary of Kurukshetra Development Board Upendra Singhal took over
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंगल।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के नवनियुक्त मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बुधवार को पदभार संभाल लिया है, जिसके बाद उन्होंने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के साथ बैठक की तो अब तक तीर्थों के विकास को लेकर चल रहे कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों को साथ लेकर तीर्थों का विकास करवाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सामाजिक व धार्मिक संगठनों को साथ लेकर तीर्थों के विकास के लिए कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि सब को साथ लेकर विकास कार्य करवाएं, ताकि कार्य बेहतर व समुचित हो सके। प्रदेश सरकार द्वारा श्री कृष्णा सर्किट के तहत ज्योतिसर तीर्थ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर रही है जबकि अन्य तीर्थों के विकास की भी योजना बनाई गई है। इसे रिव्यू किया जाएगा और जो कार्य चल रहे हैं उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। ज्योतिसर तीर्थ पर भी निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। ये कार्य पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास के चलते किए जा रहे हैं। वहीं धार्मिक दृष्टि से सन्निहित सरोवर विशेष महत्व रखता है। देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को सन्निहित सरोवर के पौराणिक व धार्मिक महत्व के बारे में अवगत करने को लेकर भी प्रयास किए जाएंगे। ब्रह्मसरोवर की तरह सन्निहित सरोवर को विशेष पहचान दिलाने को लेकर भी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्य कर रहा है। केडीबी सन्निहित सरोवर के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व की जानकारी के लिए ब्रोशर तैयार कराएगा, जिसमें सामाजिक धार्मिक व ब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा के मिलकर जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed