फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Home Minister Amit Shah honored by Haryana Committee Chief Jathedar Bhupinder Singh Assandh

Kurukshetra News: गृहमंत्री अमित शाह को हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah honored by Haryana Committee Chief Jathedar Bhupinder Singh Assandh
कुरुक्षेत्र गृहमंत्री अमित शाह को सम्मानित करते हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह अ
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सम्मानित किया गया। सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनाने पर एचएसजीएमसी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने गृहमंत्री को सिरोपा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। यह सम्मान दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हरियाणा कमेटी के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के विशेष आमंत्रण पर हरियाणा कमेटी का प्रतिनिधिमंडल संत महापुरुषों के साथ मिलकर कार्यक्रम में पहुंचा था। इस दौरान जहां देश के गृहमंत्री को कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया, वहीं उन्हें हरियाणा कमेटी द्वारा पिछले एक महीने में किए गए सभी कार्यों से भी अवगत कराया गया। इसके साथ ही गृहमंत्री से सिख कौम के लिए और भी हितकारी योजनाएं चलाने की भी अपील की गई। जत्थेदार असंध ने बताया कि इस दौरान उनके साथ सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, एचएसजीएमसी के सदस्य बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, बाबा जोगा सिंह कार सेवा वाले, बाबा सुखा सिंह , बाबा सुरिंदर सिंह, प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना मौजूद रहे। यहां लौटने पर अजराना ने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों के शहीदी पर बाल दिवस मनाने के लिए हरियाणा कमेटी ने गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया। अजराना ने कहा कि सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने देश व धर्म के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। इससे बड़ी कुर्बानी की मिसाल कहीं भी नहीं मिलती। अगर देश के लिए शहीदी देने की बात है, तो प्रतिदिन सिख शहीदी देते हैं। सीमा रेखा पर भी सिख रेजीमेंट ही सबसे आगे होती है। सिख कौम शुरू से ही देश को समर्पित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed