फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Holy river Saraswati and Tirtha illuminated by Deepotsav, devotees showed enthusiasm on the festival

Kurukshetra News: दीपोत्सव से रोशन हुई पवित्र नदी सरस्वती व तीर्थ, महोत्सव पर श्रद्धालुओं ने दिखाया उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Holy river Saraswati and Tirtha illuminated by Deepotsav, devotees showed enthusiasm on the festival
पिहोवा। वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसके चलते सरस्वती तीर्थ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव के चलते सरस्वती सरस्वती तीर्थ दीपोत्सव से रोशन हो उठा। वहीं सरस्वती नदी पर भी आदी बद्री से लेकर सरस्वती तीर्थ तक जगह-जगह लाखों दीये जलाए गए, जिसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा। महोत्सव में 31 कुंडीय हवन यज्ञ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उधर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित सरस्वती महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस महोत्सव से पिहोवा तीर्थ नगरी को एक विशेष पहचान मिली है। इस महोत्सव के कारण पिहोवा में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस सरकार ने ही सरस्वती महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करके देश और दुनिया को प्राचीन संस्कृति के साथ जोडऩे का अनोखा प्रयास किया है। इस प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही पिहोवा तीर्थ नगरी में सरस्वती महोत्सव का आयोजन संभव हो पाया है।
विज्ञापन


इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, जिला परिषद की अध्यक्ष कंवलजीत कौर, एसडीएम अमन कुमार, हरियाणा घुमंतू जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जयसिंह पाल, नगर पालिका पिहोवा के चेयरमैन आशीष चक्रपाणी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान ने बोर्ड की तरफ से आयोजित महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत की, हवन यज्ञ में आहुती डाली, परंपरा अनुसार सरस्वती तीर्थ की परिक्रमा की और भंडारे में प्रसाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
महोत्सव के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, बीएसएन स्कूल के विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, सीडी पब्लिक स्कूल, अप्सरा इंटरनेशनल स्कूल, शिव शिक्षा निकेतन, एजीएस स्कूल, कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों और जिला सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के लोक कलाकारों ने बेहतरीन कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया।


विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
महोत्सव पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्र मनन को 1100 रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाली छात्रा सुखलीन कौर को 900 रुपए, तृतीय स्थान पर आने वाली छात्रा चाहत को 700 रुपए तथा सीडी पब्लिक स्कूल की छात्रा हरदीप कौर व सोलंकी कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियंका को 500-500 रुपए का सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि पवित्र नदी के पावन तट पर हवन यज्ञ और पूजा अर्चना करने पर ज्ञान, शिक्षा, संस्कार की प्राप्ति होती है। इसका उल्लेख ग्रंथों और पुराणों में भी किया गया है। इतना ही नहीं भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के साथ महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त करने के लिए सरस्वती नदी के तट पर ही हवन यज्ञ किया था और ऋषि-मुनियों और तपस्वियों ने इसी पवित्र नदी के तट पर तपस्या कर ज्ञान और सिद्धि की प्राप्ति भी की थी। महोत्सव के मंच का संचालन नित्यानंद शास्त्री ने किया।


इस मौके पर बोर्ड के सदस्य रामधारी शर्मा, देसराज शर्मा, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुरनाम सिंह मलिक, भाजपा उपाध्यक्ष लाडी पाल, रघुविंद्र सिंह, बलबीर राणा, महामंत्री तिजेंद्र गोल्डी, भाजपा नेता अक्षय नंदा, तहसीलदार प्रियंका, मार्किट कमेटी सचिव चंद्र सिंह, नपा सचिव मोहन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed