फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hindu High School players won five medals in sports.

Kurukshetra News: खेलों में हिंदू हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hindu High School players won five medals in sports.
लाडवा । विजेता स्कूली खिलाड़ियों के साथ शिक्षिका। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिंदू हाई स्कूल, लाडवा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। इनमें रुद्र ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि समर, पूर्वव और नमन प्रीत ने कांस्य पदक हासिल किए। वहीं विद्यालय के छात्र जोनी ने कोणार्क अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और सफलता जोड़ी।


विद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान पवन गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।प्रधानाचार्य योगिता अहलूवालिया ने खिलाड़ियों, से कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed