फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   High tension line turns fatal in Dhantouri village, two brothers die from electrocution

Kurukshetra News: धंतौड़ी गांव में हाईटेंशन लाइन बनी काल, दो सगे भाइयों की करंट से माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
High tension line turns fatal in Dhantouri village, two brothers die from electrocution
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। धंतौड़ी गांव में शुक्रवार सुबह 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एक भाई का बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान बलविंदर उर्फ बिंदा (48) और नाथी राम (60) के रूप में हुई है। घायल नरेश उर्फ लाडी (35) नाथी राम का पुत्र है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव में चारपाई ठीक करने का मिस्त्री आया हुआ था। बलविंदर पहली मंजिल की बालकनी से लोहे की चारपाई उठाने गए। इसी दौरान चारपाई का पिछला हिस्सा मकान के बेहद पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से छू गया। करंट की चपेट में आने से बलविंदर गंभीर रूप से झुलस गए। चीख सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे बड़े भाई करीब 62 वर्षीय नाथी राम भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों को बचाने का प्रयास कर रहे नाथी राम के बेटे नरेश उर्फ लाडी भी झुलस गए। ग्रामीणों ने तीनों को तत्काल कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान बलविंदर और नाथी राम ने दम तोड़ दिया। नरेश आईसीयू में भर्ती है और अभी भी हालात नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली निगम के प्रति भारी रोष प्रकट करते हुए आरोप लगाए हैं। कहा कि घर की छत के बेहद करीब से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। कई बार लाइन को हटाने या इंसुलेटेड (रबर कोटेड) केबल लगाने की मांग की गई लेकिन निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाते तो यह हादसा न होता। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार हो रहे हादसे, निगम नहीं ले रहा संज्ञान : जिले में हाल ही के दिनों में दो हादसे पहले भी हो चुके हैं, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी। एक हादसा तो 12 जून को झांसा रोड पर हुआ, जिसमें ढाबा संचालक 35 वर्षीय राहुल उर्फ भोलू की बरसात के बाद छत से पानी निकालते हुए लाइन के चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed