{"_id":"62b4c6f7edaf764d8e0107bd","slug":"high-security-number-plate-is-necessary-if-you-want-to-go-to-jammu-kurukshetra-news-knl112460884","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन होंगे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन होंगे जब्त
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों को जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट व पुलिस विभाग द्वारा जब्त किया जाएगा। सुरक्षा के मध्यनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। इस आदेश को सख्ती के साथ लागू किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर द्वारा एक पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के मध्यनजर यह कदम उठाया गया है। इस आदेश को सख्ती से लागू करते हुए 15 जून के बाद पकड़े जाने वाले वाहनों के चालान नहीं काटे जाएंगे बल्कि गाड़ी को ही जब्त किया जाएगा। ऐसे में गाड़ी को छुड़वाने के लिए भारी भरकम जुर्माना अदा करना पड़ेगा। दरअसल, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में यूनिकोड होता है। इस कोड में वाहन की पूरी जानकारी दर्ज होती है। इसलिए इन प्लेट्स को प्राथमिकता दी जा रही है।
कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की स्थिति में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में दर्ज नंबर से वाहन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कंप्यूटर में कोड डालने पर वाहन के मालिक और वाहन की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाती है । सुरक्षा के मध्यनजर इस तरह का कदम उठाया गया है।