{"_id":"5715309f4f1c1bf66e8b4adc","slug":"heritage-haryana-museum-kurukshetra-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा म्यूजियम को मिला 80 साल पुराना पाकिस्तान में बना संदूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा म्यूजियम को मिला 80 साल पुराना पाकिस्तान में बना संदूक
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
म्यूजियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्थित धरोहर हरियाणा म्यूजियम को विश्व धरोहर दिवस पर पाकिस्तान में बना 80 साल पुराना संदूक सौंपा गया। गांव मुणक जिला करनाल निवासी प्यारा रामलारका, सिंगरा राम लारका, कृष्ण कुमार लारका ने अपने पिता काकू राम लारका की याद में 80 साल पुराना नीम की लकड़ी से बना संदूक जो विभाजन के समय स्वयं काकू राम पाकिस्तान से भारत लेकर आए थे।
इस संदूक को धरोहर हरियाणा संग्रहालय को उनके पौत्र लोकेश कुमार ने भेंट किया। लगभग पांच फीट लंबे इस संदूक के अंदर एक छोटा गेट है। संदूक के अंदर वाले भाग में तीन अलग-अलग छोटे लकड़ी के गुप्त सामान रखने हेतु लॉकर बनाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त इसकी साज-सज्जा और नक्काशी पाकिस्तानी शैली में की गई है। लोकेश ने बताया कि 1940 के दशक में यह संदूक पांच रुपये में बनवाया गया था। 80 साल के बाद भी यह संदूक आज भी वैसी ही स्थिति में है।
विज्ञापन
इस अवसर पर धरोहर हरियाणा संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने धरोहर की ओर से एक सर्टिफिकेट दानकर्ताओं को भेंट किया।