{"_id":"654e8bbce9009c4251086ddb","slug":"heavy-rain-of-money-on-dhanteras-business-worth-more-than-rs-60-crore-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-8408-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धनतेरस पर जमकर हुई धनवर्षा, 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धनतेरस पर जमकर हुई धनवर्षा, 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धनतेरस पर्व के चलते दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में धनतेरस का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। बाजार में दिनभर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही बाजार में पहुंचकर लोगों ने जमकर खरीदारी की, जिसके चलते 60 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। धनतेरस को लेकर महिलाओं ने क्रॉकरी और बर्तनों की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। बर्तनों की दुकानों पर पीतल के बर्तन खरीदने के लिए महिलाओं में होड़ मची रही। धनतेरस पर्व को लेकर दुकानदारों की ओर पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। वहीं अधिकतर लोगों ने ऑटोमोबाइल का सामान भी खरीदा, दिनभर लोग निजी कंपनियों में वाहन खरीदने के लिए पहुंचते रहे, जिसके चलते इस बार करोड़ों का व्यापार हुआ।
पर्व को लेकर बाजार में खूब चहल पहल बनी रही। हालांकि शुक्रवार को पूरे दिन मौसम खराब रहा। आसमान में घने बादल छाए रहे तो वहीं बीच में एक बार बूंदाबांदी भी हुई, जिससे दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी छाने लगी, लेकिन हल्की धूप निकलते ही फिर से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। दिवाली का त्योहार मनाने को लेकर किसी ने घर की सजावट का सामान खरीदा तो किसी ने नए बर्तन। किसी ने अपने लिए नए कपड़े खरीदे तो किसी ने घर की जरूरत का नया सामान खरीदा, वहीं कई महिलाएं झाड़ू भी खरीदतीं नजर आईं।
उम्मीद अनुसार रहा व्यापार : गांधी
व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी का कहना है कि धनतेरस पर्व को लेकर इस बार 60 करोड़ों से ज्यादा का व्यापार हुआ है। धनतेरस पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। माता लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रही, जिससे दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान देखी गई। सोना चांदी खरीदने की परंपरा के चलते ज्वैलर्स की दुकानों पर ज्यादा भीड़ देखने को मिली। वहीं बर्तन खरीदने के लिए भी महिलाओं में होड़ मची रही। इसके अलावा लोगों ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की खूब खरीदारी की।