फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heavy rain in the early morning, there was some relief from the humid heat during the day

Kurukshetra News: अल सुबह हुई झमाझम बारिश, दिन में उमस भरी गर्मी से रही कुछ राहत

Wed, 06 Aug 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 06 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the early morning, there was some relief from the humid heat during the day
कुरुक्षेत्र। जिला में मौसम परिवर्तन के चलते मंगलवार अल सुबह फिर कईं क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, जो आठ एमएम दर्ज की गई। वहीं दिन में भी मौसम में सुहावनापन रहा तो उसम भरी गर्मी से भी कुछ राहत रही। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम 26 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं आज बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

वीरवार को भी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश हुई थी। लगातार बारिश का मौसम रहने से किसानों में खुशी देखी जा रही है। धान की फसल में बारिश का अधिक फायदा माना जा रहा है, जिसके चलते न केवल बिजली बचत हो रही बल्कि किसानों की धान की फसल में पानी की समस्या भी खत्म हो रही है। वहीं किसानों की मानें तो बारिश के मौसम के चलते फसल में अधिक फायदा होगा। फसल में फुटाव बढ़ रहा है, जिसके चलते उत्पादन भी अधिक रहेगा।
विज्ञापन

गांव अमीन के रहने वाले किसान सुरजीत सिंह, राजा राम, तिलक कुमार व संजय का कहना है कि अभी लगातार बारिश का मौसम रहना चाहिए, तभी धान की फसल और अच्छी बन पाएगी। रूक-रूक कर होने वाली बारिश का अधिक फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि अभी कईं दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। किसानों को बिना किसी चिंता के फसल की निगरानी करनी चाहिए। जिला भर में एक लाख 14 हजार हेक्टेयर रकबे में धान की फसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed