फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health

-यूं ही नहीं डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
health
यूं तो कहते है कि इंसान का जीवन भगवान के हाथ में होता है, लेकिन यूं ही नहीं डॉक्टर को भी भगवान का दूसरा रूप माना जा रहा, डॉक्टर ही मरीज को जानलेवा बीमारी से बचाकर जीवन दे सकता है। बेसक इस वैश्विक महामारी को हराने के लिए हर कोई मैदान में है, लेकिन कोरोना वायरस जैसी महामारी पर लगाम कसने और नया जीवन दान देने के लिए चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी पूरी मेहनत कर रहे हैं। एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी इस महामारी से संक्रमित मरीजों को नया जीवन देने में जुटे हैं, वह खुद भी अपने बच्चों व परिजनों से दूरी बनाए हैं, ताकि वह सभी सुरक्षित रहे सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि वह अस्पताल से जाने के बाद पूरी सावधानियां बरतते हैं। एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें तीन फिजिशियन सहित पांच चिकित्सकों को शामिल किया गया है। इसके अलावा लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को चेक करने के लिए फ्लू चेकअप वार्ड भी बनाया गया है जिसमें डा. गौरव चावला, डा. दिनेश सिंह, डा. अरविंद्र चहल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा डा. सहारा अग्रवाल को आइसोलेशन वार्ड का इंचार्ज बनाया गया है जबकि जरनल वार्ड में मरीजों के चेकअप के लिए ह्दय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डा. शैलेन्द्र शर्मा ममगाईं की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

खुद रहे सतर्क, दूसरों को भी रखें सुरक्षित : डा. गौरव
डा. गौरव चावला ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी भयानक बीमारी से बचने के लिए हमें खुद सतर्क रहने की आवश्यकता है, इसके साथ ही अपने परिचितों को भी जागरूक करने की जरूरत हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद अच्छे से पीपी कीट पहनकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। आइसोलेशन वार्ड में प्रवेश कर करने के बाद ड्यूटी समय तक बाहर नहीं निकलते ताकि संक्रमण न फैले। अस्पताल से अपने घर जाने के बाद जरूरी हिदायतें बरत रहें है ताकि सभी स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर रहें, तीन फीट तक की दूरी जरूरी : डा. अरविंद चहल
विशेषज्ञ डा. अरविंद चहल का कहना है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर सावधानी बरतने से ही कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अपने घरों में रहें और समय-समय पर अपने हाथों को धोएं ताकि संक्रमण न फैले। इसके अलावा भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा दिक्कत होने पर अस्पताल आएं।
हमें बचना और दूसरों को भी बचाना है: नरेश सैनी
एलएनजेपी अस्पताल के सीनियर लैब टेक्नीशियन नरेश सैनी का कहना है कि हमें खुद भी बचना है और दूसरों को भी बचाना है। उन्होंने कहा कि जब वह पैथोलॉजिस्ट डा. विनोद तंवर के नेतृत्व में जब कोरोना वायरस से संदिग्ध मरीज का सैंपल लेते समय सावधानी बरतते हैं ताकि संक्रमण न फैले। वह अस्पताल से घर जाने के बाद स्नान करने के बाद कपड़े बदलकर परिवार के सदस्यों के पास जाते हैं, ताकि हर किसी का बचाव हो सके।

बचाव में ही बचाव, इस जंग में सभी की भागेदारी जरूरी: डा. लज्जा राम
डा. लज्जा राम का कहना है कि दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, ऐसी स्थिति में खुद का बचाव करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपना बचाव करके ही दूसरों का बचाव कर सकेंगे। इस महामारी के खिलाफ छिड़ी जंग में सभी की भागीदारी होनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेशन वार्ड में सभी स्टाफ को पीपी कीट उपलब्ध कराई गई है जिसे पहनकर वह सैंपल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed