फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health department on alert to tackle dengue-malaria, 26 rapid response teams formed

Kurukshetra News: डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 26 रैपिड रिस्पांस टीमें गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Health department on alert to tackle dengue-malaria, 26 rapid response teams formed
कुरुक्षेत्र। जिला मलेरिया संरक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप।
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की ओर से 26 रैपिड रिस्पांस टीमों के साथ-साथ 135 फील्ड टीमों का गठन किया गया है, जो गांवों और शहरी क्षेत्रों में निगरानी और रोकथाम कार्यों को अंजाम देंगी।
विज्ञापन


जिला मलेरिया संरक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि अप्रैल माह से ही डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आने शुरू हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से ही रणनीति तैयार कर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीमें किसी भी क्षेत्र में संदिग्ध मरीज मिलने पर तुरंत पहुंचकर जांच, उपचार और आवश्यक कार्रवाई करेंगी। वहीं फील्ड टीमें घर-घर जाकर पानी जमा होने वाले स्थानों की जांच, लार्वा नष्ट करने और लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं। कूलर, टायर, गमले और छतों पर रखे बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली करना जरूरी है।


डॉ. प्रदीप ने कहा कि विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। समय पर की गई ये तैयारियां जिले को डेंगू और मलेरिया के खतरे से बचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed