फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health department on alert mode for malaria prevention, dry day every Sunday

Kurukshetra News: मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, हर रविवार ड्राई डे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Health department on alert mode for malaria prevention, dry day every Sunday
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। हर रविवार को ड्राई डे मनाया जाएगा तो वहीं वीरवार को विभाग ने बैठक कर रणनीति बनाई, इसके साथ जिला उपायुक्त ने भी टास्क फोर्स के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी गंभीरता के साथ कार्य करें। स्थिति पर पैनी नजर बनाकर रखें। सभी सरकारी अस्पतालों में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की जांच व उपचार पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा।

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश सभरवाल ने कहा कि हमें अपने-अपने कार्यालयों व घरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आसपास पानी भरा न होने दें, क्योंकि जमा हुए पानी में ही मच्छर पनपता है। सामूहिक प्रयास से ही जिले को मच्छर जनित बीमारियों से मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मलेरिया संक्रमित मादा एनाफिलीज नामक मच्छर के काटने से फैलता है। प्रत्येक रविवार को ‘ड्राई डे’ के रूप में मनाएं। इस दिन कूलर, गमले, पानी के बर्तन व हौदियों को खाली कर सुखाने के निर्देश दिए गए। यदि किसी घर या कार्यालय में मच्छरों के लार्वा पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालान किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करें। यदि किसी व्यक्ति को ठंड लगकर तेज बुखार आना, सिरदर्द या बदन दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed