फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health awareness seminar on hepatitis in women tomorrow

Kurukshetra News: महिलाओं में हेपेटाइटिस पर स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Health awareness seminar on hepatitis in women tomorrow
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वुमेन इन स्टेम फोरम ने एलुमनी एसोसिएशन के सहयोग से 13 मार्च को “महिलाओं में हेपेटाइटिस के संदर्भ में स्वास्थ्य जागरूकता” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम सुबह 10:45 बजे सीनेट हॉल में होगा। सेमिनार की मुख्य वक्ता नई दिल्ली से निरुपमा त्रेहानपति होंगी, जो हेपेटाइटिस से बचाव और स्वास्थ्य जागरूकता पर अपना व्याख्यान देंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा होंगे। इसी अवसर पर साइंस कार्निवल पुरस्कार वितरण समारोह भी होगा जिसमें विज्ञान गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। वुमेन इन स्टेम फोरम की समन्वयक प्रो. अनिता भटनागर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और वैज्ञानिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed