फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   he design will meet industry demand NID Kurukshetra : Pradyuman

डिजाइन उद्योग की मांग पूरी करेगा एनआईडी कुरुक्षेत्र : प्रद्युमन

Sat, 02 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sat, 02 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
he design will meet industry demand NID Kurukshetra : Pradyuman
Pradyumn - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान अहमदाबाद के निदेशक प्रदयुमन व्यास ने कहा कि डिजाइन उद्योग की मांग को पूरा करने में उत्तर भारत का एकमात्र कुरुक्षेत्र एनआइडी अहम भूमिका निभाएगा। आज प्रत्येक क्षेत्र और कार्य में डिजाइन का महत्व है। इस संस्थान से सैकड़ों बच्चों का भविष्य बनेगा। एनआईडी निदेशक प्रदयुमन व्यास शुक्रवार को एनआईडी कुरुक्षेत्र के शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले वैकल्पिक प्रशासनिक ब्लॉक, कक्षाओं, होस्टलों आदि की व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान अधिकारियों से अपने विचार सांझा कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पूर्व एनआईडी निदेशक प्रदयुमन व्यास, डीआईपीपी भारत सरकार के संयुक्त सचिव राजीव अग्रवाल, राज्य तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह, अतिरिक्त निदेशक डॉ. वाईपीएस बेरवाल, उपनिदेशक दर्शन सिंह,  एनआईडी के ओएसडी गौतम कपूर, प्रिंसिपल हरीश शर्मा, एनबीबीसी के मुख्य महाप्रंबधक आरके गुप्ता, एनबीबीसी के डीजीएम मुदित भटनागर, उपायुक्त राजनारायण कौशिक, अंडर ट्रेनिंग आईएएस राहुल हुडा, एसडीएम सतबीर कुंडू, डीडीपीओ कपिल शर्मा, तहसीलदार ईश्वर कंबोज आदि अधिकारियों ने सबसे पहले  एनआईडी कुरुक्षेत्र में शीघ्र शुरू होने जा रहे निर्माण कार्य स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस टीम ने शैक्षणिक सत्र के लिए पॉलिटेक्निकल उमरी की इमारत, फेकल्टी के रहने की व्यवस्था का प्रबंध करने के लिए सेक्टर 4 सोसायटी, सेक्टर-8 हाउसिंग बोर्ड रिहायसी क्षेत्र का दौरा किया। इसके पश्चात टीम के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पुरुष व महिला छात्रावास का निरीक्षण किया और ठहरने व सुरक्षा की व्यवस्था बारे तमाम जानकारियां हासिल की। इस टीम ने निट के महिला छात्रावास का अवलोकन भी किया। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा, एनआईटी के निदेशक वीके अरोड़ा से बैठक कर विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था पर चर्चा की है। टीम के सदस्य तकनीकी विभाग के उपनिदेशक दर्शन सिंह ने बताया कि एनआईडी कुरुक्षेत्र का शैक्षणिक सत्र इसी वर्ष सितंबर माह में शुरू होने जा रहा है। यह सत्र वैकल्पिक बिल्डिंग पॉलिटेक्निक उमरी में शुरू किया जाएगा। इस सत्र की दाखिला प्रक्रिया प्रगति पर हैं। इस सत्र में 2 ट्रेडों में 60 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. प्रवीण सैनी, चीफ वार्डन केयूके डॉ. मंजुषा सहित केयूके, निट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
108 करोड़ का बजट खर्च होगा एनआईडी पर
कुरूक्षेत्र के गांव उमरी में स्थापित होने वाले देश के दूसरे राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की आधारशिला 22 मई 2013 को रखी गई थी। लगभग 108 करोड़ रुपये की लागत से 20.5 एकड़ भूमि पर स्थापित हो रहे इस संस्थान का निर्माण कार्य अगले दो वर्षों में पूरा कर लिया जाना अपेक्षित है और इस संस्थान में 500 विद्यार्थी अंडर ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे।


देश का दूसरा एनआईडी होगा कुरुक्षेत्र में
वर्ष 1961 में अहमदाबाद में पहला एनआईडी स्थापित किया गया था और अब एनआईडी, अहमदाबाद की तर्ज पर ही कुरुक्षेत्र में देश के दूसरे एनआईडी की स्थापना की जा रही है। एनआईडी, कुरूक्षेत्र की स्थापना होने से विशेष रूप से उत्तरी भारत के डिजाइन उद्योग की मांग पूरी होंगी। इसमें विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय डिजाइन शिक्षा के साथ-साथ एनीमेशन, फिल्म, एग्जीबिशन, ग्राफिक्स,  प्रोडक्ट, सिरेमिक एवं ग्लास, लाइफ स्टाइल, फर्नीचर तथा इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस एनआईडी में आटोमोबाइल, ट्रांसपोर्टेशन डिजाइन, इंडस्ट्रीयल डिजाइन, ग्रामीण एवं कृषि उत्पाद डिजाइन तथा टेक्सटाइल डिजाइन के कोर्स भी करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed