{"_id":"5f1849e98ebc3e9fb0046816","slug":"he-beef-smuggling-in-pilpli-kurukshetra-kurukshetra-news-knl381677103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप में ले जाया जा रहा था गोमांस, पुलिस ने नाकाबंदी कर तीन आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप में ले जाया जा रहा था गोमांस, पुलिस ने नाकाबंदी कर तीन आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपली सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर बोलेरो पिकअप गाड़ी से सात क्विंटल गोमांस बरामद किया। साथ ही गाड़ी में सवार तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई सोमवार रात के समय की, जब गोरक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस को इसके बारे सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पिपली थाना सदर के सामने नाकाबंदी कर दी, जहां यूपी नंबर बोलेरो पिकअप गाड़ी को रोक उसकी तलाश ली तो उसमें भारी मात्रा में गोमांस मिला।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को कब्जे में लिया। आरोपियों ने कहा कि वह यह मांस-मछली तालाब में गिराने के लिए हड्डी रोड़ा से लेकर आए हैं। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम नजाकत वासी सहारनपुर, सलीम वासी कांदल शामली और इमरान, कमेला कॉलोनी वासी सहारनपुर बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कोरोना टेस्ट करा कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सदन थाना प्रभारी रमेशचंद ने कहा कि बरामद हुए गोमांस को नष्ट करने के लिए मजिस्ट्रेट से परमिशन मांगी गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस को किया सूचित : हिमांशु
गोरक्षा दल के सदस्य हिमांशु ने बताया कि उन्हेें सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप कार में भारी मात्रा में गोमांस भरकर लाडवा रोड से दिल्ली की ओर ले जाया जा रहा है, जिसकी हमने तुरंत पिपली सदर थाना में सूचना दी। पुलिस ने नाका लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी में यह मांस तिरपाल से ढका हुआ था और बर्फ में लगा हुआ था।