{"_id":"65c946edf2858a156400a294","slug":"hcs-exam-conducted-amid-tight-security-4760-candidates-remained-absent-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-113529-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई एचसीएस की परीक्षा, 4760 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई एचसीएस की परीक्षा, 4760 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में बनाए गए 41 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से हरियाणा सिविल सेवा अलाइड की परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई थी। इस परीक्षा में सुबह व शाम के सत्र में 10,584 अभ्यर्थियों में से 5824 ने परीक्षा दी, जबकि 4760 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता से आयोजित करवाने के लिए 26 डयूटी मजिस्ट्रेटों की निगरानी रही। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और सायं के सत्र में तीन से पांच बजे तक हुई।
परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जहां परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की तीन लेयर चेकिंग की जा रही थी तो वहीं परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्रों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। साथ ही परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 भी लागू की गई थी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, घड़ी, बेल्ट और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को लेने जाने पर भी पूरी तरह से पाबंदी रही।
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई परीक्षा : अशोक मुंजाल
नोडल अधिकारी व सीईओ अशोक कुमार मुंजाल का कहना है कि एचसीएस के लिए रविवार को 5824 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4760 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए थे, परीक्षा को 26 डयूटी मजिस्ट्रेटों की निगरानी में संपन्न कराया गया। यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।