{"_id":"69efc4c3a2155865130aa978","slug":"havan-was-performed-on-the-20th-foundation-day-of-the-heritage-museum-the-vice-chancellor-offered-the-sacrifice-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-153998-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धरोहर संग्रहालय के 20वें स्थापना दिवस पर किया हवन, कुलपति ने डाली आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धरोहर संग्रहालय के 20वें स्थापना दिवस पर किया हवन, कुलपति ने डाली आहुति
Tue, 28 Apr 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धरोहर के स्थापना दिवस पर आयोजित हवन में हिस्सा लेते कुलपति, कुलसचिव व अन्य। स्वयं
- फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। धरोहर संग्रहालय के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को हवन यज्ञ किया गया। आज धरोहर को बने हुए 20 साल हो गए है। यह देश का इकलौता ऐसा संग्रहालय जो लोक संस्कृति को सहेजे हुए है, जहां अब तक 100 देशों के प्रतिनिधिमंडल इसे देख चुके है।
धरोहर में आयोजित हवन के बाद कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि धरोहर संग्रहालय हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का एकमात्र ऐसा संग्रहालय है, जिसके माध्यम से हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। कुलगुरु ने कहा कि यहां लगातार दर्शक और पर्यटक आ रहे हैं। यह न केवल एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। संग्रहालय के क्यूरेटर प्रो. विवेक चावला ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में धरोहर हरियाणा संग्रहालय को देश-विदेश के लाखों पर्यटकों ने देखा है। इसके अलावा 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने यहां की सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया है।

कुरुक्षेत्र। धरोहर के स्थापना दिवस पर आयोजित हवन में हिस्सा लेते कुलपति, कुलसचिव व अन्य। स्वयं- फोटो : 1
विज्ञापन