फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Havan and worship took place on Makar Sankranti at Jag Jyoti Darbar

Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में मकर संक्रांति पर हुआ हवन व पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Havan and worship took place on Makar Sankranti at Jag Jyoti Darbar
कुरुक्षेत्र। महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु पूजन करते हुए। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में मकर संक्रांति के अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी व अन्य संतों ने सर्वकल्याण की कामना से हवन यज्ञ और पूजन किया। महंत राजेंद्र पुरी ने पूजन के बाद सभी देश व प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने असुरों का अंत कर उनके सिरों को मंदार पर्वत में दबाकर युद्ध समाप्ति की घोषणा की थी। इसलिए इस मकर संक्रांति के दिन को बुराइयों और नकारात्मकता को समाप्त करने का दिन भी मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र ऐसा त्योहार है, जिसे संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाता है। इस पर्व को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल के रूप में तो आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में केवल संक्रांति के नाम से मनाया जाता है। बिहार और उत्तर प्रदेश में इस त्योहार को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर हवन पूजन में महंत राजेंद्र पुरी के साथ उजागर सिंह, प्रीत पाल सिंह, बलबीर सिंह, बलकार सिंह, रॉबिन सिंह, गुरजीत सिंह, रवि सिंह, विजय सिंह, अक्षय सिंह, रणजीत सिंह, रामेश्वर सिंह, हर्ष सिंह, बलकार सिंह, उजागर सिंह, अजय राठी, विजय राठी, अक्षय राठी व मनप्रीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed