{"_id":"69b1c75679137c23b30650a8","slug":"haryana-will-have-a-special-role-in-developed-india-kalsana-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-151396-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत में हरियाणा की रहेगी विशेष भूमिका : कलसाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत में हरियाणा की रहेगी विशेष भूमिका : कलसाना
विज्ञापन
शाहाबाद। सुभाष कलसाना को मांग पत्र सौंपते सरपंच व अन्य ग्रामीण। स्वयं
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
शाहाबाद। विधानसभा क्षेत्र की पंचायत अढोनी में भाजपा नेता सुभाष कलसाना का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अतुल सैनी और पवन कुमार के नेतृत्व में किया गया। सुभाष कलसाना के साथ रघुबीर सैनी और रविंद्र सांगवान ठोल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सरपंच परमजीत ने गांव से संबंधित विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर एक मांग पत्र सुभाष कलसाना को सौंपा। इन मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। ग्राम पंचायत ने गांव के स्वर्ग आश्रम में शेड निर्माण, पेयजल सप्लाई के लिए पाइपलाइन सहित अन्य कई मांगे रखी।
मांग पत्र स्वीकार करते हुए कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की पंचायतें विकास के रूप में सशक्त हुई हैं और गांव अढोनी की सभी मांगों को पूरा करवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हरियाणा के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और मुख्यमंत्री नायब सैनी इसी दिशा में मजबूती से काम कर रहे हैं।
रविंद्र सांगवान ठोल ने कहा कि गांव अढोनी के लोगों का उत्साह और एकजुटता सराहनीय है। कार्यक्रम के अंत में क्रिकेट खिलाड़ियों ने कलसाना से मुलाकात करके क्रिकेट किट की मांग रखी।
इस पर कलसाना ने कहा कि क्रिकेट किट जल्द ही खिलाड़ियों को मिल जाएगी। इस अवसर पर रविंद्र सांगवान ठोल, रघुबीर सैनी, एडवोकेट मनदीप रावा, अजय सैनी, राजीव सैनी और सारजैंट सैनी सहित अनेक व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।