फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Union Home Minister Amit Shah reached hot seat Ladwa

Haryana: अंबाला के बाद हॉट सीट लाडवा में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बोले- लाडवा सीएम चुनेगा

Fri, 27 Sep 2024 04:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 04:56 PM IST
सार

हमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। नौ डीएसपी व पुलिस की 14 कंपनी तैनात की गई।

विज्ञापन
Haryana: Union Home Minister Amit Shah reached hot seat Ladwa
संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला रैली के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुरुक्षेत्र के लाडवा पहुंचे। उन्होंने रैली में सबसे पहले अभिवादन स्वीकार किया। अमित शाह से पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्य गिनवाए। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री बोले कि अग्नीवीरों को सरकार बिना ब्याज पांच लाख रुपये की सहायता देगी। किसी भी संस्थान में पढ़ाई करेंगे तो सरकार वजीफा देगी। वह बोले कि कुरुक्षेत्र की चारों सीटों पर कमल खिलाएंगे।
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जय श्री राम से संबोधन शुरू किया। अमित शाह बोले कि राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन हैं। एमएसपी एमएसपी करते हैं, उन्हें इसका फुल फॉर्म भी मालूम है क्या। रबी में कौन सी फसल होती है, खरीफ में कौन सी फसल होती है। कुछ मालूम है। राहुल बाबा झूठ बोल रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने 10 साल में सोनिया मनमाहेन की सरकार से 10 गुना ज्यादा अनाज खरीद करने का काम किया। हर फसल का एमएसपी बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन


हुड्डा को दिया चैलेंज
अमित शाह ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज किया कि आपके 10 साल व भाजपा के 10 साल में कोई भी फसल एमएसपी पर हमसे अधिक रेट पर नहीं खरीदी। सभी फसलें जो एमएसपी पर खरीद करती है तो वो हरियाणा की भाजपा सरकार है। युवाओं के योग्यता अनुसार भत्ते दिए जा रहे हैं। वह बोले कि कुरुक्षेत्र धर्म की भूमि है। श्री कृष्ण की इसी धरा को वे प्रणाम करते हैं। कहा कि वे 12 साल से कश्मीर से कन्याकुमारी 630 जिलों में घूमा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह बोले कि लाडवा को बना बनाया मुख्यमंत्री दिया। हरियाणा की सभी सीटें विधायक या मंत्री चुनेंगी लेकिन लाडवा सीट मुख्यमंत्री चुनेगी। बोले जब नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया तो इन्हें मनाना पड़ा था। बोले थे मैं संगठन में काम कर रहा हूं लेकिन पार्टी ने इन्हें जिम्मेदारी दी है। यह लाडवा का सौभाग्य है। उन्होंने सीएम नायब सैनी की जमकर की प्रशंसा की। 

अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे एक-एक जिलों के विकास तक सिमटे रहे। एक मुख्यमंत्री ने गुंडागर्दी तो दूसरे ने भ्रष्टाचार को बढ़ाया। भाजपा ने हर बिरादरी व वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया है। 

चौटाला पर भी निशाना साधा
चौटाला को निशाने पर लेते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री 10-10 साल जेल तक गए लेकिन भाजपा के 10 साल में किसी नौकरी के लिए युवाओं को पर्ची खर्ची की जरूरत नहीं पड़ी। भाजपा सरकार में दलाल चले गए। डाकिया चयन पत्र देकर चला जाता है। हमने ठेठ ईमानदार युवा को जिम्मेदारी दी जो आने वाले दशकों तक हरियाणा का नेतृत्व करने वाला है।

नायब सैनी ने छह माह में वह कर दिखाया जो कांग्रेस 10 साल में नहीं कर पाई। एक हजार किलोमीटर तक गरीबों को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा कराने का काम किया। 50 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया बिना पर्ची खर्ची शुरू की। एसएसी एसटी ओबीसी समाज की धर्मशालाओं पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए। सात हजार दलित परिवारों को 100-100 गज के प्लाट दिए।

49 हजार किसानों को 134 करोड़ मुआवजे के तौर पर दिए। क्रिमिलेयर छह लाख था जो आठ लाख तक कर दिया गया। ओबीसी समाज को मजबूत करने का काम किया। स्वतंत्रता सेनाननियों को पूरा सम्मान दिया।  भारत में हरियाणा पहला राज्य बना जो सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदेगा।

अमित शाह ने कहा कि कश्मीर हमारा है या नहीं है, अनुच्छेद 370 जाना चाहिए था या नहीं। राहुल कहते हैं अनुच्छेद 370 वापस लाएंगे। बोले राहुल की तीसरी पीढ़ी भी अनुच्छेद 370 नहीं हटा सकती। राहुल आतंकियों को जेलों से छुड़ाना चाहते हैं लेकिन भाजपा का एक भी सांसद जब तक है, इनकी जगह जेल में ही रहेगी। बोले राहुल अमेरिका में सच बोलते हैं। वहां उन्होंने कहा कि एसएसी एसटी व ओबीसी का विकास हो गया अब आरक्षण समाप्त कर देंगे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे आरक्षण खत्म करना चाहते हैं लेकिन भाजपा सरकार इसे खत्म नही होने देगी।

कुरुक्षेत्र के लिए घोषणा
अमित शाह बोले कि आधुनिक सूरजमुखी तेल पिराई मशीन लाडवा में बनाएंगे। ज्योतिसर में महाभारती थीम पर अध्यात्मक केंद्र बनाएंगे। हर गांव में महिला चौपाल लगाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों का सेवा केंद्र खोलेंगे। खिलाड़ियों के लिए नर्सरी खोलेंगे। महिलाओं के खाते में 2100 रुपये प्रति महिना देंगे। दो लाख युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची नौकरी देंगे। पांच लाख गरीबों के लिए आवास बनाएंगे। 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। अग्निवीरों को पक्की नौकरी देंगे।

कमल खिलाने का दिया मंत्र
अमित शाह ने कहा कि रैली से निकल अपने-अपने रिश्तेदारों को 10-10 फोन करने हैं, इसका भरोसा लिया। मुख्यमंत्री को जीताने के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जीताना होगा। 

गृह मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है तो वहीं तैयारियां भी व्यापक स्तर पर की गई। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की मानें तो गृहमंत्री अमित शाह के इस दौरे का बड़ा असर होगा। इसी सीट पर पार्टी ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी को मैदान में उतारा हुआ है। वे भी यहां जमकर पसीना बहा रहे हैं तो वहीं उनके साथ पत्नी सुमन सैनी भी चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही।


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र की धरा पर रैली को संबोधित कर किसान से लेकर जवान व मजदूर से लेकर कर्मचारी तक साधने के लिए भरसक प्रयास करने पहुंचे थे। उनकी रैली को लेकर भी बड़ा उत्साह देखा गया था। गत दिवस ही केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी यहां जनसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री नायब सैनी के चुनाव प्रचार में ताकत झौंकने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed