फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Sikh Gurdwara Management Committee will rejuvenate schools and colleges

Kurukshetra News: स्कूल-कॉलेजों का कायाकल्प करेगी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Gurdwara Management Committee will rejuvenate schools and colleges
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अधीन आए शिक्षण संस्थानों का अब कायाकल्प होगा। स्कूल कॉलेजों को न सिर्फ अपग्रेड किया जाएगा, बल्कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को भी उभारा जाएगा। इसके लिए कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमेटी की को-आर्डिनेटर एचएसजीएमसी कार्यकारिणी समिति मेंबर बीबी रविंदर कौर ने स्कूल-कॉलेजों के प्रिंसिपल की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। एचएसजीएमसी के हेड ऑफिस में हुई बैठक में महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा, एजुकेशन सब कमेटी मेंबर सुदर्शन सिंह सहगल, हरप्रीत सिंह जंगी व गुरदीप सिंह, स्पोक्समैन कवलजीत सिंह अजराना तथा सचिव सरबजीत सिंह ने शिरकत की। बैठक में सबसे पहले प्रिंसिपल की समस्याएं सुनी गईं और फिर उनके समाधान के लिए विचार विमर्श भी किया गया।
विज्ञापन

बीबी रविंदर कौर अजराना ने कहा कि एचएसजीएमसी प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह के अनुभव का पूरा फायदा हरियाणा कमेटी के शिक्षण संस्थानों को मिलेगा। कमेटी अपने स्कूल-कॉलेजों में शिक्षा स्तर उठाने के साथ-साथ अब अन्य गतिविधियों पर भी जोर देगी। धार्मिक मुकाबले करवाने के अलावा संस्थानों में खालसा खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया करवाने का भी निर्णय कमेटी द्वारा लिया गया है। स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक प्रचार भी किया जाएगा, तांकि विद्यार्थियों को गौरवमयी सिख इतिहास की जानकारी देने के अलावा उन्हें गुरबाणी से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने बताया कि कमेटी मातृभाषा पंजाबी का प्रचार प्रसार करने के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी पर जोर देगी। विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। पंजाबी साहित्य की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी।

शिक्षण संस्थानों में सिख मार्शल आर्ट (गतका) को प्रमोट किया जाएगा। विद्यार्थियों के धार्मिक मुकाबले और खेल प्रतियोगिताएं, शिक्षा सेमिनार भी करवाए जाएंगे। इस दौरान श्री हरकृष्ण खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब के प्रिंसीपल डा. सुखदेव सिंह, माता गुजर कौर गल्र्ज कॉलेज निसिंग की प्रिंसीपल डा.सतवंत कौर, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब खालसा पब्लिक स्कूल कैथल की प्रिंसिपल अमरजीत कौर, संत मोहनजीत मतवाला पबिलक स्कूल तिलोकेवाला की प्रिंसिपल रिंपलजीत कौर, दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल कपालमोचन बिलासपुर की प्रिंसिपल नरेंद्र कौर, तजिंदर सिंह मक्कड, नरेंद्र सिंह गिल, दिलबाग सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed