फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Sikh Gurdwara Management Committee constituted all the committees in different areas

Kurukshetra News: - हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने अलग-अलग क्षेत्र में गठित की सब कमेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Gurdwara Management Committee constituted all the committees in different areas
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की एक अहम बैठक हुई ,जिसमें अब तक किए कार्यों पर चर्चा की तो वहीं अब अलग-अलग क्षेत्र की सब कमेटियों का गठन भी किया गया है। एचएसजीएमसी प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह व महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने सदस्यों के साथ विचार विमर्श करके इन कमेटियों का गठन कर को-आर्डिनेटर मनोनीत किए ।
विज्ञापन


प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने बताया कि विजिलेंस एंड मॉनिटरिंग और मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज सब कमेटी में वे स्वयं और महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा को-आर्डिनेटर होंगे। जबकि खेतीबाड़ी सब कमेटी में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह असंध, धर्म प्रचार सब कमेटी में संस्था के जूनियर मीत प्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा सब कमेटी में साहिब सिंह कैथल, एजुकेशन सब कमेटी में बीबी रविंदर कौर अजराना, रेवन्यू सब कमेटी में जसवंत सिंह दुनियामाजरा, सरां रिनोवेशन सब कमेटी में मलकीत सिंह, न्यू बिल्डिंग सब कमेटी में गुरबख्श सिंह खालसा, बिल्डिंग मैंटीनेंस सब कमेटी सुखविंदर सिंह मंडेबर को-आर्डिनेटर होंगे।
विज्ञापन


प्रधान साहिब ने बताया कि लीगल रिकवरी एसजीपीसी एंड अदर इनक्रांसमेंट सब कमेटी में सुखसागर सिंह, परचेज स्टोर एंड डिस्ट्रीब्यूशन सुदर्शन सिंह सहगल, यात्रा एंड ट्रांसपोर्ट सब कमेटी में तिरवेंद्रपाल सिंह, हैल्थ सब कमेटी में राणा वट्टी, समागम जोड़ मेले सब कमेटी में हरप्रीत सिंह जंगी, ह्यूमैन रिसोर्सिस मैनेजमेंट सब कमेटी में गुलाब सिंह, पब्लिसिटी सब कमेटी में भूपिंदर सिंह बिंद्रा, प्रशासन एवं अनुशासन सब कमेटी में गुरचरण सिंह मलिक, माडर्न फार्मिंग, डेयरी फार्म एवं ट्रीप्लांट टेशन एग्रीकल्चर-2 सब कमेटी में अंग्रेज सिंह कैथल, इलेक्ट्रिक एंड सोलर पावर में बीबी परमिंदर कौर जींद, स्पोट्र्स सब कमेटी में हरभजन सिंह राठौर, सरां प्रबंधन में जगसीर सिंह मांगेआना, फाइनेंस सब कमेटी में सुदर्शन सिंह गावड़ी,ख्सिख रिसर्च एंड हैरीटेज सब कमेटी में गुरदीप सिंह मलिक,ख्पबलिश एंड प्रिटिंग स्टेशरी सब कमेटी में तजिंदर सिंह महेंद्रगढ़्र, अल्प संख्यक विद्यार्थी एवं धर्मी फौजी वजीफा (छात्रवृत्ति) सब कमेटी में मोहनजीत सिंह, नई परियोजनाएं सब कमेटी में हरबंस सिंह, लैंड परचेज एंड सेल सब कमेटी में प्रकाश सिंह साहूवाल, प्लांट एंड मशीनरी सब कमेटी में मालिक सिंह बाहुदीन, अजायब घर एवं पुस्तकालय सब कमेटी में परमजीत सिंह माखा तथा गुरमत कॉलेज सब कमेटी में बलदेव सिंह खालसा को को-आर्डिनेटर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed