फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Sikh Forum raised demand to fulfill the announcement of establishment of Guru Gobind Singh University.

Kurukshetra News: हरियाणा सिख फोरम ने उठाई गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी बनाए जाने की घोषणा पूरी करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Forum raised demand to fulfill the announcement of establishment of Guru Gobind Singh University.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख फोरम ने बुधवार को हरियाणा सिखों की सेवा में खट्टर पुस्तक के विमोचन पर कहा कि मुख्यमंत्री को पहले अपनी की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाना चाहिए। फोरम की ओर से सवाल उठाया गया कि गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी बनाए जाने की घोषणा को आज तक पूरा नहीं किया गया है जबकि इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा लगभग सात वर्ष पहले कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी ने इसका वायदा लगभग 10 साल पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था। इस घोषणा को पूरा न करने के कारण हरियाणा के सिखों में काफी रोष है।
विज्ञापन

हरियाणा सिख फोरम के नेताओं ने कहा कि भाजपा व मुख्यमंत्री ने अगर गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी बनाए जाने का वादा पूरा नहीं किया तो भारतीय जनता पार्टी को 2024 के चुनाव में भारी नुकसान हो सकता है। हरियाणा सिख फोरम के कन्वीनर इंजीनियर बलबीर सिंह व अध्यक्ष जसदीप सिंह बेदी की ओर से जारी एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के अपने चुनावी घोषणा पत्र में अंबाला या पंचकूला में गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी बनाए जाने का वादा किया था उसके बाद गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश उत्सव पर करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 12 फरवरी 2017 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाए जाने की घोषणा भी कर दी थी मगर लगभग सात वर्ष बीत जाने के बावजूद इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed