फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana School Lecturers Association raised issues related to teachers' welfare in the meeting.

Kurukshetra News: हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन ने बैठक में शिक्षक हित के उठाए मुद्दे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Haryana School Lecturers Association raised issues related to teachers' welfare in the meeting.
कुरुक्षेत्र। बैठक के दौरान मौजूद हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के सदस्य । विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सदन में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न जिला प्रधानों ने ट्रांसफर ड्राइव में अनावश्यक विलंब, ऑनलाइन टीचर डायरी का विरोध, सीसीएल के सरलीकरण, मेडिकल बिलों के लंबित भुगतान, एसीपी मामलों में देरी, शिक्षकों के लिए मेडिकल लीव प्रावधान, गैर शैक्षणिक कार्यों में प्राध्यापकों की ड्यूटी, प्राचार्य पद पर पदोन्नति का सरलीकरण, स्थायीकरण व वरिष्ठता सूची जारी करने और कॉलेज कैडर में पदोन्नति जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने कहा कि यदि दिवाली तक ट्रांसफर ड्राइव प्रारंभ नहीं किया गया तो हसला संघर्ष का रास्ता अपनाएगी और जिला एवं राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि हसला ऑनलाइन डायरी का पूर्णतः विरोध करती है और इस विषय में विभाग को विरोध दर्ज कराया जा चुका है, परंतु विभाग हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है। सिंधु ने सरकार से आग्रह किया कि हसला की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए नहीं तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राध्यापकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त रखकर विभाग विद्यार्थियों की शिक्षा से खिलवाड़ कर रहा है, जो पूरी तरह असंवेदनशील रवैया है। राज्य महासचिव डॉ. तरसेम कौशिक ने सरकार से मांग की है कि प्राध्यापकों की प्रमुख लंबित मांगें जैसे लेक्चरर पदनाम की बहाली, प्रथम एसीपी में 6600 ग्रेड पे और मेडिकल लीव का प्रावधान शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि शिक्षक वर्ग स्वयं को सम्मानित व सुरक्षित महसूस कर सके। बैठक में संरक्षक डॉ. कप्तान सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान अशोक बाल्यान और सभी जिला प्रधान और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed