फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana School Lecturers Association (HASLA) District Executive expanded

Kurukshetra News: हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Haryana School Lecturers Association (HASLA) District Executive expanded
कुरुक्षेत्र। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हसला प्रधान सहित अन्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें रसायन विज्ञान प्राध्यापक राजेंद्र कुमार बठला (राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इस्माईलाबाद) को वरिष्ठ उपप्रधान तथा अर्थशास्त्र प्राध्यापक विनीत गुप्ता (पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिहोवा) को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


चेयरमैन सतबीर कौशिक ने कहा कि हसला का उद्देश्य प्राध्यापकों की समस्याओं को दूर करना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। नई नियुक्तियां संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाएंगी। हसला के जिला प्रधान डॉ. तरसेम कौशिक ने कहा कि हसला एक ऐसा मंच है जो शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करता है। संगठन में नए पदाधिकारियों का जुड़ना हमारे कार्यों को गति देगा। हम शिक्षक हितों की रक्षा, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और कार्यस्थलों पर सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। नए सदस्यों से अपेक्षा है कि वे पूरे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। संरक्षक डॉ. शीशपाल जांगड़ा ने राजेंद्र कुमार तथा विनीत गुप्ता को शुभकामनाएं दी और कहा नए पदाधिकारियों की नियुक्ति संगठन को अधिक सशक्त तथा क्रियाशील बनाएगी तथा उनकी ऊर्जा और अनुभव से संगठन को नई दिशा मिलेगी। राजेश सैनी ने कहा कि हसला हमेशा शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है। महासचिव जय प्रकाश ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नव ऊर्जा से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed