{"_id":"6619b381ec00f6ecc60bf884","slug":"haryana-punjab-police-will-work-together-to-crack-down-on-crime-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-116651-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हरियाणा-पंजाब की पुलिस मिलकर कसेगी अपराध पर नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हरियाणा-पंजाब की पुलिस मिलकर कसेगी अपराध पर नकेल
कुरुक्षेत्र। अधिकारियों की बैठक लेते डीएसपी अनिल कुमार। विज्ञप्ति
Link Copied
कुरुक्षेत्र। अंतरराज्यीय गिरोह और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए हरियाणा व पंजाब राज्य के अधिकारियों की बैठक थाना सदर पिहोवा में हुई। इसमें आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक खाका तैयार किया गया। साथ ही संवाद बढ़ाने पर भी विचार विमर्श किया गया। डीएसपी पिहोवा अनिल कुमार ने बताया कि एक-दूसरे राज्य के बदमाश संपर्क कर अंतरराज्यीय गिरोह तैयार कर लेते हैं। ऐसे ही इनके खात्मे के लिए पुलिस अंतर राज्य संपर्क कर आरोपियों को पकड़ेगी। पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना व आमजन को अमन-चैन का माहौल प्रदान करना है। दोनों राज्यों की सीमाओं के जिला पुलिस अधिकारियों के साथ आपसी विचार-विमर्श साझा किए।
विज्ञापन
बताया कि बैठक में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सूचना देने के लिए सहमति व्यक्त की गई ताकि अपराधों की रोकथाम की जा सके और अपराधियों को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार किया जा सके वहीं लोकसभा चुनाव में अंतर राज्य सीमा पर निगरानी भी करेंगे। इस दौरान अवैध हथियार रखने वालों, मोस्ट वांटेड अपराधियों, नशा तस्करों, आपराधिक मामलों में कारागार में बंद या कारागार से छूटने वाले अपराधियों से संबंधित जानकारी देना शामिल है। क्राॅस बॉर्डर से वीवीआईपी के आवागमन की सही समय पर सूचना साझा करना, आपसी तालमेल से पैट्रोलिंग, नाकाबंदी व गश्त का प्रबंध करना, एक दूसरे राज्य में रहने वाले किराएदारों की सूचना साझा करना है। इस मौके पर पटियाला डीएसपी ग्रामीण गुरुप्रताप सिंह, डिटेक्टिव डीएसपी पटियाला अवतार सिंह, एसएचओ हरपाल सिंह, एसएचओ गगनदीप सिंह, पिहोवा एसएचओ सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।