फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Markanda river again in spate in Kurukshetra

Haryana: मारकंडा नदी उफान पर, डूबी फसलें, दर्जनभर गांवों तक पहुंचा पानी, 40 बेलदार कर रहे तटबंधों की निगरानी

Sat, 26 Aug 2023 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 08:50 PM IST
सार

दर्जन भर गांवों तक मारकंडा का पानी पहुंचा तो ड्रेन में दो द्वार खोलने पड़े। मारकंडा के पानी से फिर फसलें डूबी हैं। किसानों पर संकट आ गया है।

विज्ञापन
Haryana: Markanda river again in spate in Kurukshetra
मारकंडा नदी में जलस्तर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुरुक्षेत्र में मारकंडा में बारिश के चलते बढ़े जलस्तर के बाद गांवों तक पानी पहुंच जाने पर सिंचाई विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मारकंडा के तटबंधों की निगरानी के लिए 40 बेलदारों को फील्ड में उतारा है, जो पल-पल की सूचना उच्चाधिकारियों को दे रहे हैं। उधर, मारकंडा में तेज पानी को देख दो द्वार ड्रेन में खोलने पड़े ताकि खेतों की ओर पानी की मार कम हो सके।

विज्ञापन


झांसा के गेज रीडर योगेश कुमार ने बताया कि इस समय मारकंडा नदी का जल स्तर 10 हजार क्यूसेक है। पानी का अधिक बहाव देखते हुए ही ड्रेन के दो द्वार खोले गए हैं। सिंचाई विभाग झांसा के एसडीओ राहुल सैनी का कहना है कि पहाड़ों में भारी बारिश होने के चलते मारकंडा में जलस्तर बढ़ गया था।
विज्ञापन


ऐसे में खतरे को भांपते हुए हर तटबंध की निगरानी की जा रही है। अब कालाअंब से मारकंडा का जलस्तर और भी कम होने का पता चल रहा है, जिसके चलते किसानों को घबराने की जरूरत नही है। विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जनों गांवों की फसलें हो चुकी हैं तबाह
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश से मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों के किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। क्षेत्र के गांव जलवेहड़ा, मडाडो, जोधपुर, जंधेडी, बालापुर, कलावड़, दानीपुर, जखवाला, तंगौली सहित कई गांवों के खेतों में जलभराव हो गया। जलभराव होने से इन गांवों के किसानों की फसलें डूबकर पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।

इससे यहां रहने वाले लोगों के सामने एक बार फिर जीवन यापन करने के लिए संकट खड़ा हो गया है। बता दें कि मारकंडा नदी में 26 हजार क्यूसेक पानी पहुंच चुका था। मारकंडा का जलस्तर अब इस्माईलाबाद क्षेत्र में करीब 10 हजार क्यूसेक तक रह गया, लेकिन नदी के पानी से नैसी, जलवेहड़ा, मडाडो, जोधपुर, जंधेडी, बालापुर, कलावड़, दानीपुर, जखवाला, तंगौली आदि गांवों की फसलें तबाह कर दी हैं।


किसानों ने पहले आई बाढ़ में फसलें खराब होने के बाद फिर से धान की रोपाई की थी, लेकिन अब फिर ये फसलें बचने की कोई उम्मीद नहीं जताई जा रही। इससे किसान बेहद चिंतित है तो वहीं यह पानी कब सामान्य होगा, अभी कहना आसान नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed