फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: ED action continues against BJP leader, money counting machine ordered

Haryana: भाजपा नेता के प्रतिष्ठानों पर ईडी की कार्रवाई जारी, रुपये गिनने की मशीन और तीन बैंक कर्मचारी बुलाए

Fri, 22 Mar 2024 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 09:55 PM IST
सार

दूसरे दिन भी संदीप गर्ग के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी रही है। जांच के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Haryana: ED action continues against BJP leader, money counting machine ordered
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र के भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग के आवास व अन्य प्रतिष्ठानों पर ईडी की दबिश दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। वीरवार दोपहर से जारी कार्रवाई के दौरान क्या बरामद किया गया।

विज्ञापन


फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी लेकिन सूत्रों के मुताबिक टीम ने दो से तीन बैंक कर्मी और रुपये की गिनती के लिए मशीन मंगवाई थी। जांच के दौरान टीम ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संदीप गर्ग पांच मार्च को चंडीगढ़ में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद से वे लाडवा क्षेत्र में पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे थे। वीरवार दोपहर अचानक ईडी की टीम उनके आवास, फैक्ट्री व अन्य कईं प्रतिष्ठानों पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस की सीनियर अस्सिटेंट सरोज खिलान के नेतृत्व में टीम ने अपनी कार्रवाई गुप्त रखी और मीडिया तक को अंदर नहीं जाने दिया गया। बताया जा रहा है कि वीरवार रात करीब 11 बजे तक जांच जारी रही। इसके बाद टीम शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे फिर कार्रवाई के लिए प्रतिष्ठानों और आवास पर पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक करीब साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ से बैंक के दो कर्मचारी नोट गिनने की मशीन लेकर और दोपहर बाद करीब तीन बजे शाहाबाद के एक प्राइवेट बैंक का कर्मी एक और मशीन के साथ पहुंचा। अटकलें लगाई जा रही है देर रात तक कैश की गिनती जारी रही।

यह भी बताया जा रहा है कि पहले दिन जब मुख्य गेट नहीं खोला गया तो टीम पीछे के दरवाजे से अंदर पहुंची। इस दौरान उन्हें गेट पर बंधे कुत्ते का सामना करना पड़ा। इसके लिए नगर पालिका के कर्मी भी बुलाए गए। वीरवार देर रात तक जांच जारी रही। सूत्रों के अनुसार टीम में शामिल 10 से 12 लोगों के लिए एक रेस्टोरेंट से ही खाना लाया गया। शुक्रवार देर रात तक टीम की कार्रवाई जारी रही।

मामला जीएसटी से जुड़ा होने की चर्चाएं
हालांकि प्रयास के बावजूद संदीप गर्ग व उनके किसी परिजन से संपर्क नहीं हो सका तो वहीं अधिकारिक तौर पर ईडी व स्थानीय पुलिस की ओर से भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं लोगों में चर्चा रही कि यह मामला करोड़ों के जीएसटी घोटाले से जुड़ा है।


फैक्टरी में तैयार किए जाते हैं बैटरी के सिक्के
संदीप गर्ग की एक फैक्ट्री यारा रोड पर बताई जा रही है और वहां भी कार्रवाई रही। इस फैक्ट्री में बैटरियों के सिक्के तैयार किए जाते हैं और यह सप्लाई देश भर में की जाती है। संदीप गर्ग की ओर से समाजसेवा के तौर पर रसोई भी कई जगहों पर चलाई जा रही है, जहां पांच रुपये में पेट भर खाना खिलाया जाता है। उनकी इन रसोई व लाडवा में स्थित एक दुकान पर कोई कार्रवाई नहीं दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed