फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: AAP leader Sanjay Singh said- If BJP wins, this will be the last election of the country

Haryana: कुरुक्षेत्र में संजय सिंह बोले- BJP जीती तो यह देश का अंतिम चुनाव होगा, आरक्षण-संविधान हो जाएगा खत्म

Tue, 30 Apr 2024 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 07:41 PM IST
सार

संजय सिंह बोले कि आज देश तानाशाही के दौर से गुजर रहा है। आप नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कुरुक्षेत्र में प्रेसवार्ता की।

विज्ञापन
Haryana: AAP leader Sanjay Singh said- If BJP wins, this will be the last election of the country
प्रेसवार्ता करते संजय सिंह व अन्य आप नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

इस चुनाव में बीजेपी जीती तो देश का यह आखिरी चुनाव होगा। आरक्षण के साथ-साथ संविधान को भी खत्म कर दिया जाएगा। आज देश तानाशाही के दौर से गुजर रहा है, जिसका भाजपा सरकार ने सबसे बड़ा सुबूत दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर दिया है। यह कहना है आप के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह का।

विज्ञापन


वे मंगलवार को कुरुक्षेत्र के एक होटल में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी व जिलाध्यक्ष विशाल खुब्बड़ भी रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां सरकारी स्कूलों में मकड़ी के जाले लगे रहते थे आज वहां दिल्ली के स्कूलों में एयर कंडीशनर कमरे, एथलेटिक ग्राउंड बने हुए हैं। केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल दिया। फरिश्ते स्कीम लेकर आए, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई, महिलाओं के बस यात्रा मुफ्त की और एक हजार रुपये प्रति महीना आर्थिक सहायता की योजना शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली और पानी मुफ्त का सपना सच करके दिखाया। इसके बावजूद उन्हें बिना वजह जेल में डाल दिया गया और वहां भी उनसे किसी को मिलने तक नहीं दिया जा रहा। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी उनसे मिलने से रोका जाता है। उनकी गिरफ्तारी से पूरा देश खफा है। ऐसे में लोग भाजपा को वोट से जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र तो वैसे भी धर्मयुद्ध में श्री कृष्ण, पांडवों, न्याय के साथ खड़े रहे। आज धर्म की लड़ाई के साथ अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और डॉ. सुशील गुप्ता खड़े हैं, जिन्हें जनता भरपूर समर्थन देगी।

संजय सिंह ने कहा कि आंदोलन के दौरान 750 किसानों ने शहादत दी। अब इसका बदला हरियाणा के लोगों को लेना है। लोग भाजपा के 400 पार के नारे से गुमराह होने वाले नहीं है।
भाजपा ने 10 साल में न हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी दी, न लोगों के खाते में 15 लाख रुपये आए और न ही किसानों की आमदन दोगुनी हुई। इनके सभी वादे झूठे ही निकले। इस दौरान पिपली ब्लॉक समिति के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह चीमा आप में शामिल हुए।


सांझी चर्चा के बाद तय होगा प्रधानमंत्री का नाम
संजय सिंह ने कहा कि देश की जनता ने इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया तो चुनाव के बाद सांझी चर्चा की जाएगी, जिसमें ही प्रधानमंत्री का नाम तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाण प्रदेश में अभी विधानसभा चुनावों तक गंठबंधन पर कुछ कहना सही नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट है कि गठबंधन बेहद मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed