{"_id":"654c8ae88b481dbdb20e0ad8","slug":"harsh-firing-at-bjp-leader-daughter-wedding-in-kurukshetra-chariot-driver-shot-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: भाजपा नेता की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग, रथ बग्गी चालक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: भाजपा नेता की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग, रथ बग्गी चालक को लगी गोली
Thu, 09 Nov 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:01 PM IST
सार
करीब सवा 11 बजे जब दूल्हे की रथ बग्गी के आगे बाराती नाच रहे थे उसी दौरान एक बाराती हर्ष फायरिंग कर रहा था। तभी रथ बग्गी चला रहे गांव मोरथली के रहने वाले सोनू की टांग में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर पड़ा और आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिहोवा के गांव मुस्तापुर के समीप एक निजी पैलेस में देर रात आयोजित एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हर्ष फायरिंग की गई और एक गोली रथ बग्गी चालक को लगी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी क्षेत्र के ही एक भाजपा नेता की बेटी की थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पैलेस में शादी समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा था, जिसमें करनाल के घरौंडा क्षेत्र के गांव से बारात आई थी। करीब सवा 11 बजे जब दूल्हे की रथ बग्गी के आगे बाराती नाच रहे थे उसी दौरान एक बाराती हर्ष फायरिंग कर रहा था। तभी रथ बग्गी चला रहे गांव मोरथली के रहने वाले सोनू की टांग में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां फिलहाल उपचाराधीन है। जहां घायल के परिजन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ मुनीष कुमार का कहना है कि अभी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन