बाबैन। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश रविंद्र मलिक का उनके पैतृक गांव महुआखेड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनकी नियुक्ति को गांव, कुरुक्षेत्र जिले और पूरे हरियाणा के लिए गौरव का विषय बताया।
गांव पहुंचने पर न्यायाधीश मलिक ने दादा खेड़ा में जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में कड़ी मेहनत, लगन, ईमानदारी और बुजुर्गों के आशीर्वाद की अहम भूमिका रही है। मलिक ने गांव के बच्चों और युवाओं से मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान करते हुए शिक्षा को सफलता की सबसे मजबूत नींव बताया। ग्रामीणों ने कहा कि रविंद्र मलिक ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और न्याय के प्रति समर्पण से गांव का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।