फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hanuman Jayanti celebrated with great pomp in Ramsaran Majra

Kurukshetra News: रामसरन माजरा में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti celebrated with great pomp in Ramsaran Majra
बाबैन।  हनुमान जयंती पर आयोजित हवन में आहुति डालते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : हादसे के बाद जमा भीड़।
बाबैन। श्री दक्षिण मुखी सिद्ध हनुमान मंदिर, रामशरण माजरा में हनुमान जयंती का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भव्य हवन-यज्ञ, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में हनुमान जी की पूजा करने के उपरांत हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी अमित सैनी ने मुख्य रूप से शिरकत की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विद्वान पंडितों पुनीत शर्मा, अशोक अवस्थी व वैभव शर्मा के मार्गदर्शन में पूर्ण विधि-विधान से आहुतियां डालीं। इसके पश्चात गांव की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय भजन मंडलियों ने श्री हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भजनों का आनंद लिया और भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को गुड़-चना, फल व खीर का प्रसाद वितरित किया गया। सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश सैनी, नंबरदार राकेश कुमार, तरसेम राय, रविन्द्र सैनी, कैप्टन कृष्ण लाल, शिव राम, बालकृष्ण शर्मा, बलकार सिंह, देवेंद्र सैनी, प्रवीण कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


संघौर में हनुमान जयंती पर हवन और भंडारे का आयोजन

बाबैन। हनुमान जयंती पर संघौर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हवन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गांव के श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रभु श्री हनुमान जी के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। पहले विशेष पूजा और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिसके बाद भंडारे की व्यवस्था की गई जिसमें श्रद्धालुओं के लिए स्वादिष्ट प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारे में गांववासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में गांव के अजैब सिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह, मनजीत देशवाल, कर्म सिंह, सरपंच राकेश कुमार, हाकम सिंह, प्रदीप सांगवान, तरसेम सिंह, मंजीत सांगवान, अनिल कुमार, हिम्मत सिंह सहित गांव के सभी लोगों का विशेष सहयोग रहा।

बाबैन।  हनुमान जयंती पर आयोजित हवन में आहुति डालते श्रद्धालु। संवाद

बाबैन।  हनुमान जयंती पर आयोजित हवन में आहुति डालते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : हादसे के बाद जमा भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed