फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   handicapped girl, para Taikwando, sport, win, america, game, kurukshetra

लाडवा की दिव्यांग बेटी ने अमेरिका में बजाया भारत का डंका

Sat, 04 Feb 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 04 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
handicapped girl, para Taikwando, sport, win, america, game, kurukshetra
para Taikwando winer - फोटो : अमर उजाला

लाडवा के इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सोनाली शर्मा ने दिव्यांग होते हुए भी लगातार तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। सोनाली ने अमेरिका के लॉस वेगास में आयोजित अमेरिकन ओपन पैरा ताईक्वांडो चैंपियनशिप में अलग-अलग भारवर्ग में दो स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया है। स्वर्ण पदक की दौड़ में सोनाली शर्मा का मुकाबला अमेरिका की खिलाड़ियों से था, जिन्हें कड़े मुकाबले में पछाड़ते हुए सोनाली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए और देश, जिला, अपने शहर, माता-पिता एवं संस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया। सोनाली शर्मा अभी अमेरिका मेें ही है, जहां से मोबाइल पर उसने अपने कॉलेज एवं लाडवा रोटरी क्लब को यह सूचना दी।    

विज्ञापन


सोनाली के कोच सतविंदर सिंह ने बताया कि सोनाली का चयन अमेरिका में एक से तीन फरवरी तक आयोजित होने वाली अमेरिका ओपन पैरा ताईक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारत के आठ सदस्यीय पैरा ताईक्वांडो दल में हुआ था। सोनाली ने 42 किलोग्राम एवं 44 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं। कोच छत्रपाल ने बताया कि इससे पहले सोनाली शर्मा ने पोलैंड एवं फिलीपिंस में आयोजित चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीते थे।
विज्ञापन


सोनाली के स्वर्ण पदक जीतने पर उसकी माता वैष्णो देवी शर्मा एवं पिता सुनील शर्मा के बाद सबसे ज्यादा खुश रोटरी क्लब एवं लाडवा अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों को हुई, जिन्होंने सोनाली शर्मा की मदद के लिए उस वक्त हाथ बढ़ाया था, जब उसे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। लाडवा की रोटरी क्लब एवं आढ़ती एसोसिएशन ने सोनाली शर्मा के तीनों देशों में चैंपियनशिप में भाग लेने तथा आने-जाने के खर्च का बीड़ा उठाया, जिससे सोनाली शर्मा पूरा ध्यान अपने खेल पर लगा सकी और देश की झोली में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर डाल सकी।       
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे की हस्तियों ने दी खिलाड़ी को शुभकामनाएं        
एसोसिएशन ऑफ किक बॉक्सिंग हरियाणा के अध्यक्ष राकेश खुराना, रोटरी क्लब के प्रधान दीपक सिंघल ने सोनाली की जीत पर उसे बधाई दी है। राकेश खुराना ने कहा कि सोनाली ने लाडवा का नाम पूरे विश्व में चमकाया है। वहीं लाडवा स्वास्तिक पेपर मिल के संचालक खेमचंद गोयल एवं राकेश गोयल ने भी अपने शहर की बेटी को बधाई दी। रोटरी के प्रधान दीपक सिंघल, उपप्रधान अमित सिंघल ने सोनाली के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि सोनाली ने साबित किया है कि बेटियां किसी से कम नहीं होती, बल्कि बेटियां मां-बाप एवं समाज का गौरव हैं।

लाडवा अनाजमंडी एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता ने सोनाली शर्मा को इस स्वर्णिम सफलता की बधाई देते हुए कहा कि शारीरिक अपूर्णता होते हुए भी इंसान में जज्बा हो तो वह कुछ भी कर सकता है। उन्होंने सोनाली शर्मा को भविष्य में भी हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में उसके प्राध्यापक एवं सहपाठी भी सोनाली की इस सफलता से उत्साहित हैं और उसकी सफलता का जश्र मना रहे हैं। इसके अलावा विकास सिंघल, अमित कंसल, डॉ. अमृत गर्ग, दुर्गेश गोयल, कुशल कनवाल, सुखदेव स्वराज, अमित गुप्ता, अंकुर गर्ग, राजेश गोयल, दिनेश धीमान तथा रविकांत गिरधर ने भी सोनाली सहित उसके परिजनों को बधाई दी।        

    
प्रिंसिपल एवं प्रधान ने सोनाली की प्रतिभा को किया सलाम       
कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग एवं प्रिंसिपल हरिप्रकाश शर्मा ने सोनाली को फोन कर बधाई दी है और उसे वार्षिक एथलीट मीट में सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सोनाली की पिछली उपलब्धियों को देखते हुए कॉलेज ने उसकी संपूर्ण शिक्षा पहले ही जीवन भर के लिए नि:शुल्क कर रखी है और कॉलेज पूरी तरह सेानाली शर्मा के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed