फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurukul students were told the tricks to become successful doctors

Kurukshetra News: गुरुकुल के छात्रों को सफल डॉक्टर बनने के बताए गुर

Fri, 08 Aug 2025 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 08 Aug 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Gurukul students were told the tricks to become successful doctors
कुरुक्षेत्र। विद्या​र्थियों को संबो​धित करती डॉ. अग्रवाल। स्वयं
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल में मेडिकल संकाय के छात्रों के लिए एक विशेष कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को मेडिकल क्षेत्र में कॅरिअर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। प्रेरणा डायग्नोस्टिक सेंटर से डॉ. प्रेरणा अग्रवाल मुख्य वक्ता रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं बल्कि संवेदनशीलता, धैर्य और मानवीय दृष्टिकोण भी आवश्यक है। उन्होंने प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए तैयारी के विभिन्न चरणों, प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीतियों तथा समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सुझाव दिए।
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आप सभी में अपार संभावनाएं हैं। यदि आप दृढ़ निश्चय, अनुशासन और लगन के साथ प्रयास करें, तो आप न केवल एक सफल डॉक्टर बन सकते हैं बल्कि समाज की सेवा करने वाले सच्चे मानव भी बन सकते हैं। गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को दृढ़ निश्चय से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed