फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurukul Kurukshetra team first in district level Wushu competition

Kurukshetra News: जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gurukul Kurukshetra team first in district level Wushu competition
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम के नजदीक स्थित जूडो हॉल में दो दिवसीय 18वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता रहे खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में इसी तरह लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विभिन्न भार वर्गों में ओवरऑल गुरुकुल कुरुक्षेत्र की टीम ने अधिक पदक प्राप्त करके प्रथम स्थान और ब्लैक पैंथर अकेडमी ज्योतिसर की टीम ने दूसरा और स्टीलमैन एकेडमी इस्माईलाबाद की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला वुशु संघ के महासचिव संतोष पासवान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 22 किलो भार वर्ग में गौतम ने स्वर्ण पदक,जतिन ने रजत और वीर प्रताप ने कांस्य पदक हासिल किया। जबकि 24 किलो भार वर्ग में आर्यमान ने स्वर्ण, विनीत ने रजत और तनुज ने कांस्य पदक प्राप्त किया तो वहीं 26 किलो भार वर्ग में मयंक ने स्वर्ण, मितेश ने रजत पदक हासिल किया। 28 किलो भार वर्ग में कुणाल ने स्वर्ण पदक और अरुण ने रजत पदक पाया। 30 किलो भार वर्ग में गैरी ने स्वर्ण, मिलन ने रजत और अदिति राज ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 32 किलो भार वर्ग में चेतन ने स्वर्ण और शिवमप्रीत ने रजत पदक हासिल किया। जबकि 39 किलो भार वर्ग में सागर ने स्वर्ण, तीर्थ ने रजत व हरप्रीत ने कांस्य पदक हासिल किया। जबकि 42 किलो भार वर्ग में आदित्य ने स्वर्ण, मयंक ने रजत और प्रिंस ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 45 किलो भार वर्ग में अर्पित राय ने स्वर्ण पदक, अक्षित ने रजत व अरुण ने कांस्य पदक पाया। 48 किलो भार वर्ग में निश्चय ने स्वर्ण पदक व अमनदीप सिंह ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 52 किलो भार वर्ग में अर्नव ने स्वर्ण पदक व वीर चौधरी ने रजत पदक तथा 60 किलो भार वर्ग में लक्ष्य यादव ने स्वर्ण पदक और कृतप्रीत ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर (महिला) 22 किलो भार वर्ग में अभिलाषा ने स्वर्ण और श्वेता ने रजत पदक जीता और 24 किलो भार वर्ग में अमनप्रीत ने स्वर्ण व चाहत ने रजत पदक हासिल किया। जबकि 26 किलो भार वर्ग में दिव्या ने स्वर्ण और दिव्यांशी ने रजत पदक पाया तथा 28 किलो भार वर्ग में अवनि ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं 30 किलो भार वर्ग में आरुषि ने स्वर्ण, 32 किलो भार वर्ग में शिवानी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर महिला 45 किलो भार वर्ग में सिमरन ने स्वर्ण और दीपिका ने रजत पदक प्राप्त किया और 48 किलो भार वर्ग में उपासना सैनी ने स्वर्ण और तपस्या ने रजत पदक हासिल किया। 60 किलो भार वर्ग में सीमा ने स्वर्ण पदक जीता।


जिला वुशु संघ के महासचिव संतोष पासवान ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी नौ से 11 मई को बहादुरगढ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में आशीष मेहला, अमनदीप सिंह, रवि कुमार, रंकु, महावीर, विनोद, गौरव, योगेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed