फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurukul associated with new education policy, Kurukshetra

नई शिक्षा नीति से जुड़े गुरुकुल : रणजीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gurukul associated with new education policy, Kurukshetra
बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का स्वागत करते आचार्य वेदव्रत व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि भारतीय समाज में गुरुकुल की शिक्षा श्रेष्ठ है, लेकिन बदलते दौर के साथ गुरुकुल को नई शिक्षा नीति के साथ भी जुड़ना होगा। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला रविवार को गांव छपरा स्थित श्रुति विज्ञान आचार्यकुलम के 16वें वार्षिकोत्सव पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने गुरुकुल को 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा भी की। भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने गुरुकुल की शिक्षा व कृषि पद्धति को बेहतर बताते हुए कहा कि आज के दौर में किसानों को परंपरागत व प्राकृतिक कृषि प्रणाली अपनानी चाहिए। आज खेती में प्रयोग दवाइयों व जहरीले रसायनों के कारण भोजन भी दूषित होता जा रहा है, जिस कारण कई रोग पनपने लगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के शहीदों और उनके बलिदान को छुपाकर अपने घरानों को चमकाने का काम किया है, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत फिर से देश के लिए शहीद हुए हर बलिदानी को सम्मान मिला है। आचार्यकुलम के संचालक आचार्य वेदव्रत ने अतिथियों को स्मृति चिह्नळ भेंट किया और आचार्यकुलम में बच्चों को दी जा रही वैदिक तीरंदाजी, शूटिंग व अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। संचालन एडवोकेट सुरेंद्र टिवाना ने किया। इस अवसर पर विधायक रामकरण काला, वैज्ञानिक कुलदीप सिंह ढींढसा, आचार्य वेद निष्ठ, स्वामी सोमानंद, आचार्य सत्यवान, आचार्य वेदभूषण, मुकेश शास्त्री, श्याम सुंदर, सोमप्रकाश गुप्ता, नरेंद्र कुमार, उमाकांत सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed