फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurnam won the title of head of Saini community, won with the entire panel

Kurukshetra News: गुरनाम के सिर सजा सैनी समाज की चौधर का ताज, पूरे पैनल के साथ जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gurnam won the title of head of Saini community, won with the entire panel
कुरुक्षेत्र। सैनी समाज सभा की चौधर पर फिर गुरनाम सिंह का कब्जा हो गया। उन्होंने अपने पूरे पैनल के साथ सभी पदों पर जीत दर्ज की है। गुरनाम सैनी ने 72 वोट हासिल किए और विरोध में उतरे सुभाष सैनी को 24 वोटों से हरा दिया। इससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी जीत पर जमकर जश्न मनाया गया। गुरनाम सैनी चढ़ते सूरज व सुभाष सैनी साइकिल के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरे थे। इस चुनाव पर पूरे समाज व प्रशासन की निगाहें टिकी हुई थी।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच चुनाव शुरू हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब के भी मतदाता मतदान करने पहुंचे। चुनाव के लिए करीब 2700 मतदाताओं के 121 कॉलेजियम बनाए गए थे, जिनमें से 120 ने मतदान किया। सहकारी समितियां की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी एमसी हालु की देखरेख में शाम चार बजे तक चुनाव हुआ, जिसके बाद मतगणना की गई और चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

चुनाव में निवर्तमान प्रधान गुरनाम सिंह सैनी व पूर्व प्रधान बलजीत सिंह के बेटे एवं पूर्व मंत्री बलबीर सैनी के भतीजे सुभाष सैनी अपने-अपने पैनल के साथ मैदान में उतरे हुए थे। सभी ने अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जमकर पसीना बहाया लेकिन मतदाताओं ने गुरनाम सैनी पैनल पर ही भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली बार 2016 में सर्वसम्मति से प्रधान बने थे गुरनाम

गुरनाम सैनी तीन वर्ष के लिए लगातार चौथी बार प्रधान बने हैं। इससे पहले वे दो बार सर्वसम्मति से प्रधान बन चुके हैं। उन्हें वर्ष 2016 में पहली बार सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया था जबकि 2019 में चुनाव जीतकर प्रधान बने थे। वर्ष 2022 में फिर सर्वसम्मति से प्रधान बने, जिसके बाद अब तक वे कमान संभाले रहे। वहीं सत्यवान सजूमा वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए मैदान में उतरे थे, जिनके विरोध में कोई नहीं आया तो उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया।


गुरनाम पैनल को मिले वोट
पद---- नाम----वोट
प्रधान-- गुरनाम सैनी---- 72
उपप्रधान-- गुरमीत सिंह--76
महासचिव-- अवतार सिंह प्रतापगढ़-- 82
संयुक्त सचिव-- रामस्वरूप रतगल-- 67
कोषाध्यक्ष-- जयपाल कलाल माजरा-- 69


सुभाष पैनल को मिले वोट

पद---- नाम----वोट

प्रधान-- सुभाष सैनी---- 48

उपप्रधान-- सुरेश खैरी--42

महासचिव-- सरजैंट सिंह-- 38

संयुक्त सचिव-- जसबीर सिंह-- 52

कोषाध्यक्ष- नरेश खेड़ी ब्राह्मण-- 51


समाज के लोगों का भरोसा रखेंगे कायम : गुरनाम
जीत दर्ज करने के बाद फिर प्रधान बने गुरनाम सैनी ने पूरे समाज के लोगों का आभार जताया और कहा कि वे इस भरोसे को कायम रखेंगे। धर्मशाला व सभा के लिए पहले भी भरसक प्रयास कर अनेक कार्य किए गए और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। सभी लोगों को साथ लेकर समाजहित में कार्य किए जाएंगे। जल्द ही सभी पदाधिकारियों की बैठक भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed