फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guest teachers will burn the effigy of the Education Minister today.

Kurukshetra News: अतिथि अध्यापक आज फूंकेंगे शिक्षा मंत्री का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers will burn the effigy of the Education Minister today.
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना 47वें दिन भी जारी है। शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने इस आंदोलन को समर्थन दिया। संघ के राज्य महासचिव कृष्ण कुमार नैन ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार ने अध्यापकों को नियमित नहीं किया। शिक्षकों को छह फीसदी ब्याज के साथ एरियर भी देने की मांग की गई।
विज्ञापन

सरकार ने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में किया वादा भी पूरा नहीं किया है। आंदोलनकारी शिक्षकों ने शनिवार को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का पुतला दहन करने का एलान किया। आठ अगस्त को महिला अतिथि अध्यापिकाएं कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन करेंगी। छह सितंबर को राज्य स्तरीय रैली भी कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी। सर्वोच्च न्यायालय ने 2014 की नियमितीकरण नीति को वैध ठहराया है। धरने में जगजीत सिंह, राजकुमार, विजेंद्र, सुदर्शन सिंह, वीरेंद्र सिंह, तरसेम कौशिक, विजयंत कुमार, संदीप कुमार, रामेश्वर दास सहित सर्व कर्मचारी संघ और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed