फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   GRP's Ram Gopal won bronze medal in shot put in Master Athletics Competition.

Kurukshetra News: मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीआरपी के राम गोपाल ने शॉटपुट में जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
GRP's Ram Gopal won bronze medal in shot put in Master Athletics Competition.
कुरुक्षेत्र। कांस्य पदक जीत कर लौटने पर माला पहनाकर रामगोपाल का स्वागत करते जीआरपी के जवान। संव - फोटो : akhnoor
कुरुक्षेत्र। इंडिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शॉटपुट इवेंट में जीआरपी के सब इंस्पेक्टर रामगोपाल ने कांस्य पदक हासिल किया। वे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। ये प्रतियोगिता 31 जनवरी से तीन फरवरी तक केरल के त्रिशूर में आयोजित की गई।
विज्ञापन

रामगोपाल की इस उपलब्धि पर जीआरपी के अधिकारियों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। सब इंस्पेक्टर रामगोपाल ने बताया कि छठी इंडिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने 50 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में तीन खेलों में हिस्सा लिया, जिसमें शॉटपुट में कांस्य पदक हासिल किया तथा डिस्कस थ्रो व जेवलिन थ्रो में भी चौथा स्थान हासिल किया। जीआरपी इंचार्ज बुधराम ने रामगोपाल की इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह पदक युवा वर्ग को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा। रामगोपाल 50 वर्ष से ज्यादा आयु होने के बाद भी दिन-प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। वह जवानों को भी खेलों की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन




बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कल
कुरुक्षेत्र। जिला बैडमिंटन संघ द्वारा एंड कोट कुरुक्षेत्र द्वारा बैडमिंटन वेटर्न टीम चयन प्रतियोगिता का आयोजन वायर विंग्स एकेडमी में नौ फरवरी को किया जाएगा। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के चयन मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 35 से अधिक आयु, 40 प्लस, 45 प्लस, 50 प्लस, 55 प्लस, 60 प्लस, 65 प्लस, 70 प्लस और 75 प्लस खिलाड़ियों के चयन मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों को हरियाणा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन या कमेटी द्वारा प्रमाणित अपना आयु प्रमाणपत्र प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पहले जमा करना होगा। महासचिव प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी आयु वर्गों के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये निश्चित किया गया है। प्रवेश शुल्क व आयु प्रमाणपत्र जमा करने की अंतिम तिथि आठ फरवरी तय की गई है। सेलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे तक रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed