फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Groups of eunuchs clashed, two injured, Kurukshetra

किन्नरों के गुट भिड़े, दो जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Groups of eunuchs clashed, two injured, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बाबैन में बधाई मांगने और क्षेत्र विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों गुट के एक-एक किन्नर जख्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने बाबैन पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
शाहाबाद वासी सोनिया महंत ने बताया कि मंगलवार को उनका गुट बाबैन क्षेत्र में बधाई मांगने एक परिवार के घर गया था। आरोप लगाया कि इसी दौरान करीब 12 बजे लाडवा की काजल महंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। इस हमले उनके एक साथी पिंकी महंत को चोट लग गई, जिसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि बाबैन क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर कोर्ट ने उनके पक्ष में निर्णय दिया था। उसी के तहत वह लोग बधाई मांगने गए थे।
विज्ञापन

वहीं काजल महंत ने आरोप लगाया कि शाहाबाद की किन्नर सोनिया महंत उनका हक छिनना चाहती है। बाबैन उनका क्षेत्र पड़ता है, मगर सोनिया महंत जोर जबरदस्ती उनका क्षेत्र कब्जाना चाहते हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार को सोनिया महंत ने कुछ लोगों के साथ उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनका एक साथी सुल्ताना महंत जख्मी हो गया। उसे गंभीर चोटें आई है। उसका सिटी स्कैन भी कराया गया है। बाबैन थाना प्रबंधक नायब सिंह ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। झगड़े में दो किन्नरों को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed