फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grandfather, father and son named for cheating

धोखाधड़ी के आरोप में दादा, पिता व पुत्र नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Grandfather, father and son named for cheating
कुरुक्षेत्र। दुकान की खरीद-फरोख्त में 34.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दादा, पिता व पुत्र को नामजद किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ पिपली नई अनाज मंडी में दुकान बेचने के लिए 68 लाख रुपये में सौदा तय किया था।
विज्ञापन

मनीषा निवासी खेड़ी मारकंडा ने सदर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया है कि उन्होंने अपनी फर्म के लिए पिपली की नई अनाज मंडी में एक दुकान खरीदने का सौदा सेक्टर-सात वासी देसराज के साथ किया था। दुकान के लिए 68 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इकरारनामा के अनुसार उन्होंने 34.65 लाख रुपये (10-10 लाख रुपये के तीन चेक और एक चेक 4.65 लाख रुपये) 16 जुलाई 2022 को आरोपियों को दिए थे। रजिस्टरी की तारीख 15 अगस्त निश्चित की थी। इस दिन सरकारी अवकाश होने के कारण कार्यालय सब- रजिस्टार कार्यालय बंद था। इस कारण शिकायतकर्ता को इकरारनामा की शर्तों के अनुसार रजिस्टरी कराने के लिए 16 अगस्त को जाना था। वह 16 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कार्यालय सब-रजिस्टार थानेसर में बकाया राशि के चेक, रजिस्ट्री खर्च व अन्य खर्च के लिए राशि के लेकर मौजूद रहे, मगर आरोपी मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

शक होने पर उन्होंने रिकॉर्ड की जांच कराई तो पाया कि देसराज ने पहले ही यह दुकान अपने बेटे सतपाल सिंगला के नाम 17 जुलाई 2014 में तब्दील की गई है, जबकि इकरारनामे पर सतपाल सिंगला व सागर ने भी बतौर सहमति अपने हस्ताक्षर किए थे। आरोपियों ने सोची समझी साजिश के तहत 34.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने आरोपियों से अपनी राशि वापस देने की मांग की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देसराज, सतपाल और सागर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed