फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grand welcome given to Mahant Bansi Puri

Kurukshetra News: महंत बंसी पुरी का किया गया भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome given to Mahant Bansi Puri
पिहोवा। श्री गोबिंदानंद आश्रम एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रयागराज के महाकुंभ में मनोनीत हुए महंत बंसी पुरी का आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरी स्वामी आशुतोष पुरी, अधिवक्ता मिथुन अत्री, बारू राम बंसल, सतीश धवन, विनोद बंसल, पवन शर्मा, सरोज गुप्ता, लव, कुश सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

महंत बंसी पुरी ने कहा कि वेे अल्प आयु में ही सन्यास दीक्षा लेकर प्रभु भक्ति के मार्ग की ओर अग्रसर हुए। उन्होंने सन् 1973 में पिहोवा मेंं पृथुदक नगरी में आए थे तब से लेकर आज तक नगरवासियों के अटूट प्रेम व स्नेह के चलते इस पावन भूमि को अपनी कर्म व धर्म भूमि बना लिया। आज वे अनेक मठ मंदिरों का संचालन बखूबी ढंग से कर रहे हैैं। उन्होंने कहा कि संत महात्मा सदैव ही ज्ञान का प्रचार कर समस्त मानव जाति को सत्य ओर धर्म का मार्ग दिखाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

महंत सर्वेंश्वरी गिरी ने कहा कि महंत बंसी पुरी का सरल स्वभाव, सादगी व भक्ति भाव से ओतप्रोत जीवन हमें जीने के साथ साथ ऊंचाई तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। सनातन धर्म व राष्ट्र को समर्पित ऐसे महान संत के चरणों में अपना शत शत नमन अर्पित करती हूं। देश की संस्कृति व संस्कारों को बचाने का कार्य संत समाज ने ही किया है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज ने धर्मनगरी में अनेक धार्मिक कार्यों की शुरूआत कर लोगों को धर्म से जोडऩे व अपनी पुरातन संस्कृति व संस्कारों से बांधे रखने के सराहनीय कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, उपप्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पप्पु ढींगरा, समाजसेवी विपिन काहड़ा, हन्नु चक्रपाणि, अवतार वालिया, विकल कुमार चौबे, उमाकांत शास्त्री, बारू राम बंसल व सतीश धवन, नाथी राम धीमान आदि ने भी महंत बंसी पुरी के श्रीमहंत बनने पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed