फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grand birth anniversary of Lord Parashuram to be celebrated in Rohtak Sharma

रोहतक में मनाया जाएगा भगवान परशुराम का भव्य जन्मोत्सव होगा : डाॅ. शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Grand birth anniversary of Lord Parashuram to be celebrated in Rohtak Sharma
कुरुक्षेत्र। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा को फरसा भेंट करते ब्राह्मण छात्रावास
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के इतिहास का सबसे भव्य और विशाल भगवान परशुराम जन्मोत्सव रोहतक के पहरावर में मनाया जाएगा। 30 मई को होने वाले इस राज्य स्तरीय महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश के हर जिले के आम नागरिकों के साथ-साथ ब्राह्मण समुदाय के लोगों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

ये विचार सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने व्यक्त किए। वे शुक्रवार को ब्राह्मण छात्रावास एवं धर्मशाला में समाज की तरफ से आयोजित एक बैठक को संबोधित करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत संत महापुरषों की जयंती को सरकार के स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया और तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की सोच को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार संतों और महापुरुषों की जयंती को सरकार के स्तर पर मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार की तरफ से गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्थाओं के कैंपस पहरावर में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह मनाने का निर्णय लिया गया है। यह जन्मोत्सव 30 मई को सुबह 10 बजे रोहतक के पहरावर में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, मंत्रीमंडल सहयोगी गौरव गौतम, केंद्र सरकार के मंत्रीगण,सांसदगण,विधायकगण,पालिकाओं व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस राज्यस्तरीय समारोह में विप्र समाज व सर्व समाज की अहम भूमिका के चलते यह आयोजन भव्य व ऐतिहासिक होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों की छोटी व बड़ी संस्थाएं खुलकर अपना सहयोग कर रही है। अहम पहलू यह है कि सर्व समाज की अनुमति व सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने उनको आयोजन करने का दायित्व सौंपा है। इस दायित्व को पूरा करने के लिए हरियाणा के कोने-कोने में जाकर लोगों को निमंत्रण देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचने पर सभा के प्रधान पवन शर्मा ने डॉ. अरविंद शर्मा का स्वागत किया। इसके उपरांत सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी के निवास पर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed