फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Graduation 6th semester date sheet released, Kurukshetra

स्नातक छठे सेमेस्टर की डेट शीट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Graduation 6th semester date sheet released, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा ने मंगलवार को स्नातक पाठ्यक्रमों की छठे सेमेस्टर की डेटशीट जारी कर दी है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा कहा कहना है कि छात्र हितों को मद्देनजर रखते हुए व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अगले सत्र में प्रवेश प्रक्रिया के लिए यूजी पाठ्यक्रमों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जून से आयोजित करने का निर्णय लिया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को लेकर गाइड लाइन भी जारी कर दी गई है, जिसकी अधिसूचना सभी संबंधित विभागाध्यक्षों, कॉलेज, संस्थानों के प्राचार्यों, निदेशकों को ई-मेल के माध्यम से जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

इन परीक्षाओं में बीए छठा सेमेस्टर, बीएससी छठा सेमेस्टर, बीए ऑनर्स छठा सेमेस्टर बीएससी ऑनर्स छठा सेमेस्टर, बीकॉम छठा सेमेस्टर, बीकॉम अंतिम वर्ष, बीसीए छठा सेमेस्टर, बीबीए छठा सेमेस्टर, बीएससी आईटी छठा सेमेस्टर, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स छठा सेमेस्टर, बीटीएम छठा सेमेस्टर, बीएससी फैशन डिजाइनिंग छठा सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस छठा सेमेस्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि यूजी परीक्षाओं के लिए सभी परीक्षा केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। परीक्षाओं को समय रहते पूर्ण करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूजी परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को प्रत्येक इकाई से प्रश्न हल करने की बजाय प्रश्नपत्र में दिए गए किसी भी प्रश्न को हल करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed