फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government's effigy burnt in Pehowa

Kurukshetra News: पिहोवा में फूंका सरकार का पुतला

Wed, 26 Jul 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 26 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Government's effigy burnt in Pehowa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर गुर्जर शब्द लिखने का कैथल में विरोध कर रहे राजपूत समाज के लोगों पर लाठीचार्ज से खफा बीबीपुर गांव के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
क्षत्रिय समाज के युवा नेता रोकी राणा, अजय राणा ने बताया कि सरकार मिहिर भोज प्रतिमा पर राजनीति कर रही है। जब तक यह मामला कोर्ट में चल रहा है, तब तक कैथल चौक लगी सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को ढका जाए। उन्होंने कहा कि सम्राट किसी जाति विशेष के नहीं है। उनके नाम के आगे से सरकार गुर्जर शब्द हटा देना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एलान किया है कि जो भी व्यक्ति हिंसा भड़काने और इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों से किसी भी तरह का संबंध रखेगा तो उसका पूरी तरह से सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर दिनेश राणा, भूपेंद्र राणा, प्रताप राणा, अरविंद सोनू, अजय तंवर, ओम सिंह, नवीन, रोबिन, अभिषेक राणा, मोहित राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed