{"_id":"651893dad85134aea20aee14","slug":"government-will-also-tighten-the-noose-on-those-who-violate-the-rights-of-farmers-sandeep-singh-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-6002-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का हक मारने वालों पर भी शिकंजा कसेगी सरकार: संदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का हक मारने वालों पर भी शिकंजा कसेगी सरकार: संदीप सिंह
विज्ञापन
पिहोवा। धान खरीद को लेकर किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों का हक मारने वालों पर भी सरकार शिकंजा कसेगी। सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनके दाने-दाने की उचित कीमत मिलने से साथ साथ कालाबाजारी घूसखोरी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाए, क्योंकि ऐसे लोगों की वजह से सरकार की वे सुविधाएं किसानों तक नहीं पहुंच पाती, जो सीधे किसानों को मिलनी चाहिए।
यह कहना है राज्य मंत्री संदीप सिंह का। वे अनाज मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात भी की। मंडी प्रधान नंदलाल सिंगला, लखविंदर लक्खा, कश्मीरी लाल आदि ने बताया कि मंडी में गेट पास को लेकर बेहद परेशानी हो रही है। गेट पास कटवाने के लिए कई कई घंटे लाइनों में लगना पड़ता है। जिससे खरीद का काम प्रभावित होने के साथ-साथ लिफ्टिंग भी सही तरीके से नहीं हो पा रही।
राज्य मंत्री ने एसडीएम सोनू राम, मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि मैन पॉवर और काउंटर बढ़ाकर किसी भी तरीके से गेट पास की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा लिफ्टिंग के काम में भी तेजी लाई जाए। मार्केट कमेटी के सचिव चंद्र सिंह ने राज्य मंत्री को बताया कि पहले धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होनी थी। लेकिन किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने इसे समय से पहले शुरू कर दिया। जो व्यवस्थाएं एक अक्टूबर तक की जानी थी। उन्हें पूरा होने में थोड़ा समय लग गया। जिस वजह से काम थोड़ा धीमा हुआ है, लेकिन रुका नहीं है। एक अक्तूबर के बाद मैन पावर एवं संसाधनों की उपलब्धता हो जाएगी। जिससे खरीद के काम में तेजी आएगी। राज्य मंत्री ने एसडीएम सोनू राम को निर्देश दिए की सभी अधिकारियों के संपर्क में रहकर वे खुद निगरानी रखें।
विज्ञापन
राज्य मंत्री ने गेट पास काटने वाले काउंटर पर जाकर चेकिंग की और खुद लाइन में लगकर देखा कि इस प्रक्रिया में कितना समय लगता है। राज्य मंत्री ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करके खरीद को लेकर किसानों की समस्याएं सुनी और डीसी को फोन पर समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मंडल प्रधान राकेश पुरोहित, सुरेंद्र ढींगरा पप्पू, शशि शर्मा, जोगिंदर सिंह बेदी, विनीत गोयल, सरपंच विकल चौबे, ओम प्रकाश कालड़ा, अजय कालडा, मोनू कालड़ा, विपिन काहड़ा, नंदलाल सिंगला, मंडी प्रधान लखविंदर सिंह, मंडी सचिव रमेश मित्तल आदि मौजूद रहे।