फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Goods worth thousands of rupees were stolen by breaking into three shops.

Kurukshetra News: तीन दुकानों में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान किया चाेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands of rupees were stolen by breaking into three shops.
इस्माईलाबाद। चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया है। दुकानदारों ने लगातार हो रही चोरियों पर चिंता जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विनोद अरोड़ा ने बताया कि वे शनिवार सायं को अपनी दुकान को ठीक प्रकार से बंद करके अपने घर चले गए थे। जब वे रविवार सुबह दुकान पर आए तो दुकान खोलने पर दुकान की पिछली दीवार में चोरों ने सुराखकर रखा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान साथ लगती दुकानों के दुकानदार बबली व बिंदू ने बताया कि उनकी दुकानों को भी चोरों ने पीछे से उखाड़ रखा है। विनोद अरोड़ा ने बताया कि चोर उसकी दुकान से चोर करीब 40 हजार रुपए का सामान, बबली की दुकान से करीब 30 हजार रुपए का सामान व बिंदू की दुकान से भी लगभग इतने ही रुपये का सामान व नकदी चुराकर ले गए है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed