फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   GNDU's Liveshram Achar Tombi 1st in 53kg, Kurukshetra

53 किग्रा में जीएनडीयू की लाइवश्रम अचर टोंबी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
GNDU's Liveshram Achar Tombi 1st in 53kg, Kurukshetra
अखिल भारतीय अंतर विवि महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भिड़तीं खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीसरे दिन विभिन्न किलोग्राम भार वर्ग में कई मुकाबले हुए। 53 किलोग्राम भार वर्ग में गुरु नानक देव अमृतसर विवि पंजाब की लाइवश्रम अचर टोंबी ने पहला स्थान हासिल किया है।
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की मिथलेश कुमारी दूसरे और डिबरुगढ़ विश्वविद्यालय असम की मानुमति दोहुतिया और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की शगुन मैहला संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही है। वहीं 67 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की इतिशा दास पहले और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की पारुल दूसरे स्थान पर रही। राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की दिव्या और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर पंजाब की खुशबू यादव संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

केयू खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि 73 किलोग्राम भार वर्ग में एलपीयू की हिमांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी भार वर्ग में कलकत्ता यूनिवर्सिटी शगुफ्ता अख्तर ने दूसरा स्थान हासिल किया। एमडीयू रोहतक की रमनीक व डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा की तीशा मोदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed